करण जौहर पर भड़के गोविंदा, बोले- हर जगह जोक्स अच्छे नहीं लगते, मिल गया तो दूंगा प्रसाद
Govinda Angry Statement: गोविंदा ने करण जौहर पर गोविंदा नाम मेरा को लेकर नाराजगी जताई है। अभिनेता का आरोप है कि फिल्म उनकी निजी जिंदगी से प्रेरित है। गोविंदा ने कहा कि हर जगह जोक्स अच्छे नहीं लगते है।
- Written By: सोनाली झा
गोविंदा और करण जौहर (फोटो- सोशल मीडिया)
Govinda on Karan Johar: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका गुस्सा फिल्ममेकर करण जौहर पर फूटा है। गोविंदा ने करण जौहर की 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ पर गंभीर आपत्ति जताई है। अभिनेता का दावा है कि इस फिल्म की कहानी उनकी निजी जिंदगी से प्रेरित है और इसमें उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कथित बेवफाई को दिखाने की कोशिश की गई है।
एक हालिया इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है जब किसी की पर्सनल लाइफ को जबरदस्ती फिल्मों में फिट किया जाए। उन्होंने बिना नाम लिए करण जौहर की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी ने मेरे नाम पर ‘गोविंदा नाम मेरा’ फिल्म बनाई थी। मुझे लगता है कि वह करण जौहर थे। उस फिल्म में पति-पत्नी के रिश्ते को शक, गर्लफ्रेंड और झगड़ों के जरिए दिखाया गया। ऐसा लग रहा था जैसे किसी की निजी जिंदगी को कहानी में घसीटा जा रहा हो।
गोविंदा ने दी खुलेआम चेतावनी
गोविंदा यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने बयान में तीखा लहजा अपनाते हुए कहा, “मैं वादा करता हूं कि अगर कभी हमारी मुलाकात हुई, तो मैं उन्हें सबके सामने रजनीकांत जैसा ट्रीटमेंट दूंगा। प्लीज कोई गलत हरकत मत करना! मैं हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं कि हर जगह और हर समय जोक्स अच्छे नहीं लगते।” गोविंदा के इस बयान को सोशल मीडिया पर खुलेआम चेतावनी और धमकी के तौर पर देखा जा रहा है, जिस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
गोविंदा नाम मेरा के स्टार कास्ट
बता दें कि ‘गोविंदा नाम मेरा’ धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी थी और इसमें विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी एक बैकग्राउंड डांसर गोविंद वाघमारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच उलझा रहता है। इस लव ट्रायंगल और वैवाहिक तनाव को कॉमेडी के अंदाज में दिखाया गया था।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। दोनों ने शुरुआती सालों में अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाकर रखा। समय-समय पर गोविंदा के अफेयर्स और शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरें जरूर सामने आईं, लेकिन सुनीता ने हमेशा तलाक की अफवाहों को खारिज किया है। हाल ही में गोविंदा ने भी अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं पर सफाई दी थी।
