Ghooskhor Pandat Controversy: ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर FWICE सख्त, भड़काऊ टाइटल्स को लेकर इंडस्ट्री को चेतावनी
Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat: फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। FWICE ने भड़काऊ और आपत्तिजनक टाइटल्स पर कड़ा रुख अपनाते हुए इंडस्ट्री को चेतावनी दी है।
- Written By: सोनाली झा
घुसखोर पंडत विवाद (इमेज-सोशल मीडिया)
FWICE Warning On Ghooskhor Pandat: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर सामने आए विरोध के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन से एक खास अपील की है। एक लेटर के माध्यम से अपमानजनक और आपत्तिजनक टाइटल्स को लेकर चिंता जाहिर की है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने शुक्रवार को लेटर के जरिए फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन को संबोधित किया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने अपने लेटर में लिखा कि हम नीरज पांडे बैनर के तहत बनी ‘घूसखोर पंडत’ नाम की विवादित फिल्म के बारे में गंभीर चिंता जता रहे हैं। संबंधित एसोसिएशन इस टाइटल के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। यह एक खास समुदाय और उनकी पारंपरिक आजीविका के साधनों को अपमानजनक और आपत्तिजनक तरीके से निशाना बनाता है।
नीरज पांडे को लेकर दिया आदेश
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने लेटर में आगे लिखा, ‘हम प्रोड्यूसर बॉडीज से अपील करते हैं कि वे भड़काऊ टाइटल्स का रजिस्ट्रेशन रोकें। डायरेक्टर नीरज पांडे को सामाजिक सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए टाइटल वापस लेने की सलाह दी जाती है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने आखिरी में उचित कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
कार्रवाई को लेकर कही ये बात
FWICE ने कहा कि अगर जल्द ही जरूरी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हमें अपने सभी संबंधित एसोसिएशनों और अपने कई सदस्यों को प्रोड्यूसर नीरज पांडे के किसी भी प्रोजेक्ट से दूरी बनाए रखने की सलाह देने के लिए मजबूर होना होगा। हमें विश्वास है कि आप (नीरज पांडे) इस मामले की गंभीरता को समझेंगे, फिल्म इंडस्ट्री और सामाजिक हित में सही कार्रवाई करेंगे।
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म
मनोरंजन जगत में मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। फिल्म के टाइटल को लेकर जहां पहले ही सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी, वहीं अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) भी इस विवाद में खुलकर सामने आ गई है। FWICE ने फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और विभिन्न फिल्म एसोसिएशनों को एक आधिकारिक पत्र भेजकर इस तरह के आपत्तिजनक और भड़काऊ टाइटल्स पर गंभीर चिंता जाहिर की है।
