Genelia Dsouza Post: साड़ी लुक में दिखीं जेनेलिया डिसूजा, साउथ फिल्म के गाने ने दिलाया खास एहसास
Genelia Dsouza ने अपनी पुरानी साउथ फिल्म ‘सई’ के गाने ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ को शेयर कर यादें ताजा कीं। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे गाने सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि जिंदगी भर साथ रहने वाले एहसास होते हैं।
- Written By: सोनाली झा
जेनेलिया डिसूजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Genelia Dsouza Old Song Post: जेनेलिया डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी और कम समय में ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। भले ही उन्होंने बाद में बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दीं, लेकिन साउथ इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। हाल ही में जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक पुरानी साउथ फिल्म का गाना शेयर किया, जिसने उन्हें बीते दिनों की याद दिला दी।
जेनेलिया ने फिल्म सई के मशहूर गाने नल्ला नल्लानी कल्ला को पोस्ट किया, जो आज भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह पारंपरिक साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जेनेलिया ने इस पोस्ट के साथ अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं।
पोस्ट के जरिए शेयर किए जज्बात
जेनेलिया ने लिखा कि जब भी वह अपने पुराने साउथ गानों को शेयर करती हैं और उन्हें ट्रेंड करते हुए देखती हैं, तो एक अलग ही एहसास होता है। उनके मुताबिक, कुछ फिल्में और गाने ऐसे होते हैं जो सिर्फ ट्रेंड तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जिंदगी भर दिल में बसे रहते हैं। ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ गाना आज भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
फैंस के बीच आज भी ट्रेंड में है गाना
खासकर तेलुगु दर्शकों के बीच यह गाना बेहद पसंद किया जाता है और लोग इस पर रील्स बनाकर अपनी यादों को ताजा करते हैं। गाने का अर्थ ‘काली-काली आंखें’ होता है, और इसमें जेनेलिया की आंखों की खूबसूरती को खास तौर पर दिखाया गया है। इस गाने को एम.एम. कीरावानी ने कंपोज किया था और उन्होंने ही के.एस. चित्रा के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज दी थी।
म्यूजिक और परफॉर्मेंस की खासियत
गाने में जेनेलिया के साथ नितिन की केमिस्ट्री ने इसे और खास बना दिया। जेनेलिया डिसूजा का यह पोस्ट एक बार फिर यह साबित करता है कि फिल्मों और गानों का असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं होता। वे कलाकारों और दर्शकों दोनों के दिलों में लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। यही वजह है कि सालों बाद भी ऐसे गाने लोगों के बीच उतने ही पसंद किए जाते हैं।
