लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद बोलीं सुनीता आहूजा, लड़ाई-झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया
Sunita Ahuja Controversy: 'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने शो के अनुभव पर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शो के लड़ाई-झगड़े देखकर उनका डायबिटीज बढ़ गया।
- Written By: सोनाली झा
सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunita Ahuja On Lock Upp 2 Twist: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाक अंदाज और मजाकिया बातों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ का हिस्सा बनी थीं। हालांकि अब उनका शो का सफर खत्म हो चुका है। शो से बाहर आने के बाद जब पैपराजी ने उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई में स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा पीले रंग के सूट और बालों में गजरा लगाए नजर आईं। पैपराजी ने उनसे पूछा कि ‘लॉकअप 2’ का अनुभव कैसा रहा। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरे बच्चे ये सब नहीं करते हैं। लड़ाई-झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस उनकी सादगी और साफगोई की तारीफ कर रहे हैं।
मैं अच्छे से गई और अच्छे से वापस आ गई
जब पैपराजी ने उनसे कहा कि शो में अभी भी काफी झगड़े हो रहे हैं, तो सुनीता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं अच्छे से गई और अच्छे से वापस आ गई।” उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि वह शो के विवादों से खुद को दूर रखना पसंद करती हैं। फैंस भी उनके इस शांत और सकारात्मक रवैये की सराहना कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के लिए मेकर्स का मेगा प्लान, रिलीज से पहले 12 शहरों का दौरा करेगी पूरी टीम
अलायंस में सोहेल खान का खुलासा, बचपन में यौन उत्पीड़न का किया सामना, बोले- सालों तक किसी से नहीं कही ये बात
Ragini 3 First Look: तमन्ना भाटिया बनीं नई ‘रागिनी’, लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
‘30 करोड़ का जुर्माना भी लग सकता है’, समय रैना पर बरसे सुनील पाल, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दी बड़ी नसीहत
जरूरतमंद बच्चों की मदद करती आईं नजर
‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय दिखाई दीं। मुंबई में मानसून के दौरान उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के बीच रेनकोट बांटे। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों से प्यार से बात करती और उन्हें रेनकोट देती नजर आ रही हैं। इस पहल की लोगों ने जमकर तारीफ की।
बेटे यश के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
सुनीता आहूजा जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। वह अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। खास बात यह है कि फिल्म में वह यश की मां का ही किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। सुनीता पहले ही बता चुकी हैं कि यह उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में शायद पहली बार ऐसा होगा जब मां और बेटा एक साथ लॉन्च होंगे
