सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के लिए मेकर्स का मेगा प्लान, रिलीज से पहले 12 शहरों का दौरा करेगी पूरी टीम
Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होगी। रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए 12 शहरों का मेगा टूर प्लान किया है।
- Written By: सोनाली झा
बंटवारा 1947 का प्रमोशनल टूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunny Deol Batwara 1947 Promotional Tour: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिलीज में अब करीब एक महीने का समय बचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पूरी टीम देशभर के 12 प्रमुख शहरों का दौरा करेगी। इस प्रमोशनल कैंपेन का उद्देश्य दर्शकों से सीधे जुड़ना और फिल्म की कहानी तथा उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। बताया जा रहा है कि कलाकार अलग-अलग शहरों में जाकर फैंस से मुलाकात करेंगे, मीडिया इंटरैक्शन करेंगे और फिल्म से जुड़े खास अनुभव साझा करेंगे।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इतनी मजबूत स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर पहले से ही अच्छा माहौल बना हुआ है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी पेश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अलायंस में सोहेल खान का खुलासा, बचपन में यौन उत्पीड़न का किया सामना, बोले- सालों तक किसी से नहीं कही ये बात
Ragini 3 First Look: तमन्ना भाटिया बनीं नई ‘रागिनी’, लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
‘30 करोड़ का जुर्माना भी लग सकता है’, समय रैना पर बरसे सुनील पाल, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दी बड़ी नसीहत
‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की असली वजह आई सामने, परेश रावल बोले- मामला कॉन्ट्रैक्ट का था, अक्षय कुमार से…
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
‘बंटवारा 1947’ की राह आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि इसी दिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल का भी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
शबाना आजमी बनेंगी दिलचस्प कड़ी
इस क्लैश की सबसे खास बात यह है कि वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी दोनों फिल्मों का हिस्सा हैं। जहां ‘बंटवारा 1947’ में वह एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, वहीं ‘आवारापन 2’ में वह मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगी। ऐसे में एक ही दिन रिलीज हो रही दोनों फिल्मों में उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र बन सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही ‘बंटवारा 1947’ से मेकर्स और दर्शकों दोनों को काफी उम्मीदें हैं।
