-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Foreign Censor Board Praised Kanguva Called The Film A Cult Classic
कंगुवा की विदेशी सेंसर बोर्ड ने की तारीफ, फिल्म को बताया कल्ट क्लासिक
- Written By: अदिति भंडारी
सूर्या स्टार कंगुवा मूवी सिनेमाघरों में आ गई है और इसकी प्रशंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी सेंसर बोर्ड ने भी की है। आइये जानते है क्या है उनकी इस फिल्म को लेकर समीक्षा-

कंगुवा मूवी रिव्यू
सूर्या की स्टारर मूवी कंगुवा आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यह पूरे भारत में रिलीज़ होने वाली है। कंगुवा का पहला शो कई क्षेत्रों में प्रदर्शित किया जा चुका है। लोंग सूर्या अभिनीत फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं विदेशी सेंसर बोर्ड की शुरुआती समीक्षा में इसे एक कल्ट क्लासिक बताया गया है। इस काल्पनिक एक्शन ड्रामा को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जिसमें कई लोगों ने सूर्या की ‘फिल्म को आगे बढ़ाने’ के लिए प्रशंसा की तो वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।
ये भी पढ़ेंः-चिरंजीवी परशुराम के रूप में विक्की कौशल ने मचाया बवाल, महावतार फिल्म का किया एलान
विदेशी सेंसर बोर्ड के सदस्य का रिव्यू
सम्बंधित ख़बरें
विदेशी सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने कहा है कि इस पीरियड ड्रामा में सूर्या और बॉबी देओल दोनों ने ही काफी सराहनीय काम किया है। इसके साथ ही फिल्म के दृश्यों को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विदेशी सेंसर बोर्ड के सदस्यों का मानना है कि आज भले ही इसे बॉक्स-ऑफिस हिट कहें, लेकिन आगे इसे एक कल्ट क्लासिक के रूप में जाना जाएगा। सूर्या ने हर जगह शो को चुरा लिया। बॉबी देओल शानदार फॉर्म में हैं।
“दीवाली रिलीज़ को छोड़ दें और इसे देखें.. क्रेज़ी राइड। 3.5/5”, उमैर संधू ने लिखा, और सकारात्मक समीक्षा ने फिल्म की रिलीज़ से पहले एक शानदार चर्चा का निर्माण किया। लेकिन दिशा पटानी के प्रदर्शन के लिए उमैर संधू के शब्दों ने प्रशंसकों को निराश किया क्योंकि अभिनेत्री के पास अपने कॉलीवुड डेब्यू के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए कुछ खास नहीं था।
ये भी पढ़ेंः-कंगुवा की वो 5 बातें जो बनाती हैं सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म को थिएटर में मस्ट वॉच
फिल्म के बारे में
इस फिल्म में सूर्या ने दो भूमिकाएँ निभाई हैं। पहली भूमिका में वे भूतकाल के एक योद्धा हैं जिसका नाम शीर्षक है। उसके बाद उन्होंने वर्तमान में फ्रांसिस नामक एक समकालीन व्यक्ति की भूमिका निभाई है। वहीं बॉबी भी भूतकाल में एक योद्धा की भूमिका में हैं, जबकि दिशा वर्तमान में उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं। अगर फिल्म के ट्रेलर को देखें तो यह पुनर्जन्म की कहानी है जिसके केंद्र में एक बच्चा है।
यह फिल्म सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दिशा पटानी, नट्टी, करुणास, कोवई सरला, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले सहायक भूमिका निभा रहे हैं। यह पीरियड एक्शन ड्रामा प्रशंसकों को प्राचीन काल की याद दिलाता है और इसमें देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है।
Foreign censor board praised kanguva called the film a cult classic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














