चटोरी रजनी के 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है
Chatori Rajani: यूट्यूब पर चटोरी रजनी नाम से मशहूर फूड व्लॉगर रजनी जैन के बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तरण जैन की उम्र 17 साल की थी और खुद रजनी जैन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। रजनी जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के दुखद निधन की खबर पोस्ट करते हुए लिखा है। बहुत दुखी मन से हम असहनीय समाचार शेयर कर रहे हैं। हमारे बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
रजनी जैन ने इस जानकारी के साथ यह भी साझा किया है कि 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में बेटे के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रजनी जैन को सांत्वना दी जा रही है। उनके चाहने वाले प्रशंसकों ने उनके बेटे के निधन पर दुख व्यक्त किया है और वह शोक संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- छावा देखने के बाद जोश में आए शख्स ने फाड़ दी थियेटर की स्क्रीन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौन हैं चटोरी रजनी
रजनी जैन उर्फ़ चटोरी रजनी फूड व्लॉगर हैं और खाने के वीडियो वह बनाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। यूट्यूब पर वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचानी जाती हैं। देशभर की महिलाओं के बीच रजनी जैन खासा लोकप्रिय हैं, क्योंकि देशभर की महिलाएं उनके बनाए गए वीडियो को काफी पसंद करती हैं। जिसे देखकर उन्हें नई-नई डिशेस बनाने का आईडिया मिलता है। रजनी जैन पर इस समय दुख का पहाड़ टूटा हुआ है। क्योंकि उनके 17 साल के बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। चटोरी रजनी ने अपने बेटे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है।