Food Vloger Chatori Rajani Son Taran Jain Died In Road Accident At The Age Of 17
Taran Jain Died: चटोरी रजनी पर टूटा दुखों का पहाड़, 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत
रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी ने खुद सोशल मीडिया पर बेटे के मौत की जानकारी दी है, 17 साल की उम्र में एक रोड एक्सीडेंट की वजह से उनके बेटे तरण जैन की मौत हुई है। परिवार शोक में डूबा हुआ है।
चटोरी रजनी के 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है
Follow Us
Follow Us :
Chatori Rajani: यूट्यूब पर चटोरी रजनी नाम से मशहूर फूड व्लॉगर रजनी जैन के बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तरण जैन की उम्र 17 साल की थी और खुद रजनी जैन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। रजनी जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के दुखद निधन की खबर पोस्ट करते हुए लिखा है। बहुत दुखी मन से हम असहनीय समाचार शेयर कर रहे हैं। हमारे बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
रजनी जैन ने इस जानकारी के साथ यह भी साझा किया है कि 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में बेटे के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रजनी जैन को सांत्वना दी जा रही है। उनके चाहने वाले प्रशंसकों ने उनके बेटे के निधन पर दुख व्यक्त किया है और वह शोक संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आ रहे हैं।
कौन हैं चटोरी रजनी
रजनी जैन उर्फ़ चटोरी रजनी फूड व्लॉगर हैं और खाने के वीडियो वह बनाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। यूट्यूब पर वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचानी जाती हैं। देशभर की महिलाओं के बीच रजनी जैन खासा लोकप्रिय हैं, क्योंकि देशभर की महिलाएं उनके बनाए गए वीडियो को काफी पसंद करती हैं। जिसे देखकर उन्हें नई-नई डिशेस बनाने का आईडिया मिलता है। रजनी जैन पर इस समय दुख का पहाड़ टूटा हुआ है। क्योंकि उनके 17 साल के बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। चटोरी रजनी ने अपने बेटे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है।
Food vloger chatori rajani son taran jain died in road accident at the age of 17