संजय छेल ऑनलाइन फ्रॉड का हुए शिकार, फर्जी RTO चालान के बहाने ठगों ने लगाया चुना, FIR दर्ज

Sanjay Chhel: फिल्म निर्देशक और लेखक संजय छेल से ऑनलाइन फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। वहीं ठगों ने फर्जी आरटीओ चालान का हवाला देकर करीब 99,989 रुपए की ठगी कर ली है।
संजय छेल ऑनलाइन फ्रॉड का हुए शिकार, फर्जी RTO चालान के बहाने ठगों ने लगाया चुना, FIR दर्ज
फिल्म निर्देशक संजय छेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Chhel Case Registered: फिल्म जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक और लेखक संजय छेल ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उन्हें फर्जी आरटीओ चालान दिखाकर लगभग 99,989 रुपये की ठगी कर ली। जिसे सुनकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान रह गए हैं।

दरअसस, मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 जुलाई की है। उस समय संजय छेल अपने अंधेरी (पश्चिम) स्थित खेरवाड़ी सोसायटी, चार बंगला स्थित घर पर मौजूद थे। तभी उन्हें दो अनजान मोबाइल नंबरों से कॉल और मैसेज आए। कॉल करने वालों ने खुद को आरटीओ विभाग का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके नाम पर एक नया ट्रैफिक चालान जारी हुआ है।

ठगों ने चालान की जानकारी के नाम पर उन्हें एक लिंक भेजा और तुरंत उसमें डिटेल भरने का दबाव बनाया। डर और भ्रम की स्थिति में संजय छेल ने लिंक पर क्लिक कर जानकारी भर दी। इसके बाद उनके बैंक खाते से 99,989 रुपये धोखे से ट्रांसफर कर लिए गए।

पुलिल में दर्ज हुई FIR

संजय छेल की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने 29 अगस्त 2025 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएमएस) की धारा 318(4) तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(क) और 66(ड) के तहत दर्ज किया गया है।

अंबोली पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए यह धोखाधड़ी हुई। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

ऑनलाइन ठगी का बढ़ रहा है खतरा

आपको बता दें, हाल के वर्षों में देखा जाए तो साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग लोग अक्सर सरकारी विभागों, बैंकों या अन्य संस्थानों का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इस मामले में भी संजय छेल को आरटीओ का नाम लेकर जाल में फंसाया गया।

पुलिस का कहना है कि आम जनता को ऐसे कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और संदेह की स्थिति में सीधे संबंधित विभाग या बैंक से संपर्क करना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com