70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में सजा बॉलीवुड का सबसे बड़ा जलसा, रवि किशन को मिला खास सम्मान

Filmfare Awards 2025: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन आज, 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में किया गया है। जहां रवि किशन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
Filmfare Awards (2)
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ahmedabad, Filmfare 2025: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आज, 11 अक्टूबर को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भव्य आयोजन हो रहा है। इस ग्रैंड नाइट में बॉलीवुड की पूरी चमक-दमक देखने को मिल रही है। इस साल का फिल्मफेयर इवेंट खास इसलिए भी है, क्योंकि इसे गुजरात टूरिज्म के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिससे भारतीय सिनेमा की चमक को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने का मौका मिल रहा है।

दरअसल, इस अवॉर्ड नाइट का सबसे बड़ा आकर्षण शाहरुख खान हैं, जो 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित सेरेमनी की होस्टिंग करते नजर आएंगे। ‘पठान’ की एनर्जी और शाहरुख के चार्म इस पूरी रात को और भी शानदार बनाएंगे। फिलहाल अभी मनीष पॉल मंच संभाल रहे हैं और जल्द शाहरुख खान पहुंचने वाले हैं। हालांकि, इवेंट से वीडियोज और फोटोज लगातार सामने आ रहे हैं।

यह सेरेमनी भारतीय सिनेमा के 70 सालों की यात्रा का जश्न हैं। जिसमें एक्टिंग, डायरेक्शन और टेक्निकल कैटेगरी में बेहतरीन टैलेंट को सम्मानित किया जाता है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी और आज भी इसकी चमक पहले जैसी बरकरार है।

अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का सम्मान

हालांकि, अभिनेता अभिषेक बच्चन, जिन्हें इस बार बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर क्रिटिक कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, रेड कार्पेट पर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमारी इंडस्ट्री अहमदाबाद आई है। आज की शाम लोगों के लिए खास होगी, सबने बहुत मेहनत की है।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने पिता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "थोड़ा दुख है कि मैं पापा के साथ नहीं हूं, लेकिन वो आज भी शूटिंग कर रहे हैं। काम पहले आता है।"

33 साल बाद मंच पर दिखे रवि किशन

इसके अलावा रवि किशन भी 33 साल बाद मंच पर नजर आए और उन्हें ‘लापता लेडीज’ में श्याम मनोहर के रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशन मिला है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “महादेव के घर देर है, अंधेर नहीं, उम्मीद है जीत हमारी होगी।”

वहीं, जैकी श्रॉफ ने बताया कि वो नॉमिनीज को शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी सबसे प्यारी फिल्मफेयर याद साझा करते हुए कहा कि ‘किंग अंकल’ फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। वहीं रेड कार्पेट पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा, "सिर्फ शाहरुख खान ही फिल्मफेयर को इतना ग्लैमरस बना सकते हैं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com