-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Film Shahid Completes 10 Years Producer Hansal Mehta Said This
फिल्म ‘शाहिद’ के पूरे हुए 10 साल, प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने कही ये बात
- Written By: संदीप पांडे

फिल्म 'शाहिद' का पोस्टर (बाएं) और हंसल मेहता (दाएं) की फोटो (Photo Source - Instagram)
मुंबई : फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने बुधवार को अपनी वर्ष 2013 की ड्रामा फिल्म ‘शाहिद’ (Shahid) की 10वीं वर्षगांठ मनाई। मेहता ने जीवनी पर आधारित इस फिल्म को लेकर कहा कि इस फिल्म ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इस फिल्म से ही उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ काम करना शुरू किया। यह फिल्म वकील एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित है जिनकी वर्ष 2010 में मुंबई में हत्या कर दी गई थी।
फिल्म ‘शाहिद’ को आलोचकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2012 में ‘शाहिद’ का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म निर्माता मेहता ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, ”शाहिद के 10 साल पूरे हुए। इस फिल्म ने हम सबको जो दिया, उसके लिए बहुत बहुत आभार। शाहिद आजमी की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या ने मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में नया जीवन दिया। इस फिल्म से ही मेरी राजकुमार राव के साथ काम करने की शुरुआत हुई।”
सम्बंधित ख़बरें
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म
हंसल मेहता का नवीनतम प्रोजेक्ट ‘द बकिंघम मर्डर्स’ है और ‘‘जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव” की शुरुआत करीना कपूर खान अभिनीत इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ होगी। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म पुलिसकर्मी एवं एकल मां जसमीत भामरा (करीना) की कहानी है जो एक हमले में अपने बच्चे को खो देती हैं। उन्हें उत्तरी लंदन में एक स्थान पर स्थानांतरित कर एक लापता बच्चे का मामला सौंपा जाता है। ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को पिछले हफ्ते 67वें ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। (एजेंसी)
Film shahid completes 10 years producer hansal mehta said this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM














