-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Film On Operation Sindoor Bollywood Producers Sent Application To Imppa And Iftpc For Tilte Registration
Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए लगी कतार
- Written By: अनिल सिंह
Film On Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उस पर भारत का जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' इस समय चर्चा में है। इस मुद्दे पर जल्द ही फिल्म बन सकती है। फिल्म के टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार लग गई है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए लगी कतार
Movie On Operation Sindoor: बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में खूब चलती है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म इसका सबसे ताजा उदाहरण है। वहीं अब पहलगाम पर हुए आतंकी हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर फिल्म बनाने की होड़ लग गई है। टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार लग चुकी है। जल्द ही इस मुद्दे पर फिल्म बनेगी यह कहा जा सकता है। फिल्म कब रिलीज होगी? फिल्म में कौन से सितारे नजर आएंगे? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन यह तय है कि इस विषय पर जल्द ही एक से अधिक फिल्में बन सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के लिए प्रोड्यूसर्स के बीच खींचतान शुरू हो गई है। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स संगठन यानी इंपा (IMPPA) और इंडियन फिल्म टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल यानी आईएफटीपीसी (IFTPC) के पास ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम टेरर अटैक से जुड़े टाइटल के राइट्स पाने के लिए कई एप्लीकेशन पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी आईएफटीपीसी के सुरेश अमीन ने दी है।
ये भी पढ़ें- ‘हम मर जाएंगे लेकिन पाकिस्तानी फिल्म में काम नहीं करेंगे’, पाकिस्तानी कलाकारों को एक्ट्रेस ने लगाई फटकार
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम पर हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के लिए उन्हें 10 से 12 एप्लीकेशन मिले हैं और यह सभी बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस की तरफ से भेजे गए हैं। इसमें एक एप्लीकेशन रिलायंस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से मिला है। वही इंपा को भी दो दिन में करीब इसी तरह के टाइटल के लिए 25 एप्लीकेशन मिले हैं। इंपा ने जानकारी दी है कि उन्हें दो ओरिजिनल प्रोजेक्ट और बाकी हिंदी प्रोजेक्ट के लिए टाइटल रजिस्ट्रेशन का एप्लीकेशन मिला है। जिन लोगों ने इसके लिए आवेदन भेजा है उसमें जॉन अब्राहम का प्रोडक्शन हाउस, आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस, अशोक पंडित का प्रोडक्शन हाउस और मधुर भंडारकर के प्रोडक्शन हाउस के अलावा जेपी फिल्म जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम शामिल है।
इंपा के हरेश पटेल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म बनाने के लिए कई सारे एप्लीकेशन हमारे पास आए हैं। हम किसी को एप्लीकेशन भेजने से रोक नहीं सकते। अब डिपेंड करता है कि एप्लीकेशन पहले किसने भेजा है उसी प्रोड्यूसर को फिल्म से जुड़ा टाइटल मिल सकता है।
Film on operation sindoor bollywood producers sent application to imppa and iftpc for tilte registration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














