गुवाहाटी: महिला होम गार्ड ने चलते कॉन्सर्ट में सिंगर जुबिन गर्ग को किया Kiss, वीडियो वायरल, हुई निलंबित
- Written By: साक्षी सिंह
वायरल फोटो सोशल मीडिया से
गुवाहाटी: असम (Assam) के डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) जिले में आयोजित कॉन्सर्ट में सिंगर जुबिन गर्ग के साथ असम पुलिस की एक महिला होम गार्ड ने मिसबिहेव किया। महिला होम गार्ड के इस व्यवहार को देख उसे निलंबित कर दिया गया। ये महिला जिले के चबुआ पुलिस स्टेशन में तैनात थी। सिंगर कॉन्सर्ट में प्रशासन द्वारा उसे तैनात किया गया था।
स्टेज पर जाकर लगाई गले और किस की
डिब्रूगढ़ जिले में 10 मई को सिंगर जुबिन गर्ग का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। चबुआ में बसंत उत्सव के इवेंट में सिंगर गर्ग परफॉर्म कर रहे थे। तभी असम पुलिस की मिली प्रभा चुटिया नाम की महिला होम गार्ड स्टेज पर पहुंच गई। सिंगर की पैर छूने की कोशिश की, गले लगाने लगी और किस करने लगी। महिला की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं महिला गार्ड को ऐसा करना भारी पड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
जिस पक्षी को लोग मानते थे… आज वो बना असम का गौरव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
सिंगर जुबिन गर्ग को किस करते हुए वायरल वीडियो
#WATCH | #Assam: Woman Home Guard Gets On Stage To Hug, Kiss Singer Zubeen Garg; Suspended#AssamNews #viralnews pic.twitter.com/VWZ6QLKIlM — Free Press Journal (@fpjindia) May 15, 2024
लापरवाही और कदाचार हुई कार्रवाई
अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिली प्रभा चुटिया को ड्यूटी के दौरान स्पष्ट लापरवाही और कदाचार के लिए निलंबित कर दिया। इस घटना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वर्दीधारी कर्मियों के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
