जॉम्बीज के साथ पार्टी करती दिखीं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ का नया गाना ‘फटा पटाखा’ हुआ रिलीज

Nayi Naveli Song Fata Patakha Out: यामी गौतम धर की फिल्म 'नई नवेली' का दूसरा सॉन्ग 'फटा पटाखा' रिलीज हो गया है। इस गाने में यामी जॉम्बीज के साथ अनूठे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
Nayi Naveli Song Fata Patakha
यामी गौतम धर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam Nayi Naveli Song Out: अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'नई नवेली' का नया और हाई-एनर्जी गाना 'फटा पटाखा' जारी कर दिया गया है। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किए गए इस ट्रैक को कम्पोजर जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है।

इस गाने में पहली बार दर्शकों को एक बेहद अलग और क्वर्की म्यूजिकल दुनिया का अहसास कराया जा रहा है। दशहरे के खास मौके पर 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जॉम्बीज के साथ थिरकीं यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम धर इस गाने में एक ऐसे लुक में नजर आ रही हैं जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। गाने का सबसे बड़ा आकर्षण एक अनोखी जॉम्बी डांस पार्टी है, जहां यामी जॉम्बीज के साथ पार्टी के रंग जमाती दिख रही हैं।

विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस ट्रैक में शानदार बीट्स, कैची हुक स्टेप्स और कोरियोग्राफी देखने को मिल रही है। नवरात्रि के माहौल में आया यह गाना डांस फ्लोर पर धूम मचाने और फेस्टिव लिस्ट में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Nayi Naveli Song Fata Patakha
जब तक पैर चलेंगे, तब तक...इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में जया बच्चन ने कही बड़ी बात

कम्पोजर और सिंगर का अनोखा एक्सपरीमेंट

इस ट्रैक के बोल वायु ने लिखे हैं, जबकि इसे सिंगर मधुबंती बागची ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। गाने को लेकर बात करते हुए कम्पोजर जी. वी. प्रकाश कुमार ने बताया कि उनका मकसद फिल्म की क्वर्की फैंटेसी दुनिया को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा हुक और रिदम तैयार करना था जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर दे।

वहीं सिंगर मधुबंती बागची ने इस गाने को बेबाक मैडनेस और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर बताया और कहा कि इसे रिकॉर्ड करना उनके लिए एक बेहद रोमांचक अनुभव रहा।

दशहरे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज

बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘नई नवेली’ की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी गई है। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने मिलकर किया है।

यामी गौतम के अलावा फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी, जबकि यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com