जब तक पैर चलेंगे, तब तक...इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में जया बच्चन ने कही बड़ी बात

INDIA Bloc Protest: सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल हुईं। लोकतंत्र की रक्षा का मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैर चलेंगे, वह मार्च करती रहेंगी।
Jaya Bachchan Protest March
जया बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jaya Bachchan Protest March: इंडिया ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर एक बड़े विरोध मार्च का आयोजन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कई बड़े नेताओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भी मुख्य रूप से शामिल हुईं।

चुनाव आयोग और सत्तापक्ष के विरोध में किए गए इस पैदल मार्च में सांसदों ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई। मार्च के दौरान मीडियाकर्मी उनसे सवाल-जवाब करने लगे, जिस पर उन्होंने काफी बेबाकी से अपनी बात रखी।

जब तक पैर चलेंगे, तब तक कदम आगे बढ़ाती रहूंगी

विरोध मार्च के दौरान जब रिपोर्टस ने उनसे पूछा कि वह इस प्रदर्शन में कितनी दूरी तक चलेंगी, तो उन्होंने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैर साथ देंगे तब तक वह लगातार चलती रहेंगी।

उन्होंने जोर देकर साफ किया कि यह किसी व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा एक जरूरी संग्राम है।

Jaya Bachchan Protest March
पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते हैं मीका सिंह, सिंगर ने परफॉर्म करने के लिए बताया पाकिस्तान जाने का कारण

बीजेपी के आरोपों पर जया बच्चन की बेबाक टिप्पणी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम विपक्ष के हर आरोप और मांग को गलत ठहराना है, लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाता रहेगा।

इसके साथ ही धार्मिक संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि हम किसी भी शुभ काम या प्रार्थना की शुरुआत भगवान गणेश का नाम लेकर करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गणपति बाप्पा कभी भी गलत कामों का सपोर्ट नहीं करते और वह इस लड़ाई में हम सभी की रक्षा करेंगे।

विपक्ष की एकजुटता का बड़ा असर

संसद परिसर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन विपक्षी दलों के बीच बढ़ती एकजुटता और उनके आक्रामक रुख को साफ तौर पर प्रदर्शित करता है। निर्वाचन सदन की ओर बढ़ते सांसदों के मार्च ने राष्ट्रीय राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ा दिया है।

जया बच्चन जैसे वरिष्ठ चेहरे के इस मार्च में खुलकर सामने आने से विपक्षी खेमे को बड़ा संबल मिला है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com