अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली', अक्टूबर में आएंगी ये बड़ी फिल्में
October 2026 Bollywood Movies: अक्टूबर 2026 में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं, जिनमें थ्रिलर, कॉमेडी और हॉरर ड्रामा जैसी कई विधाएं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
फिल्म 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इस महीने के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस में रौनक बनी रहेगी। 23 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज़ होगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
वहीं 16 अक्टूबर को 2 अलग मिजाज की फिल्में आ रही हैं। पहली फिल्म 'नय्यी नवेली' है, जिसमें यामी गौतम एक संदिग्ध डायन की भूमिका में दिखेंगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' एक संजीदा कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें राजकुमार राव फेमस सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के रोल को पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
महीने केआखिरी दिनों में 23 अक्टूबर को एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी फिल्म 'तू है मेरी किरण' में पहली बार एक साथ नजर आएगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके अलावा लव रंजन के बैनर तले बनी कॉमेडी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' भी उसी दिन सिनेमाघर पहुंचेगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)