Farah Khan: होली के बाद फराह खान ने उड़ाया गौरव खन्ना की बीमारी का मजाक, भड़के फैंस
Farah Khan On Colour Blindness: होली को छपरी लोगों का त्योहार बताने के बाद फराह खान एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में गौरव खन्ना की बीमारी का मजाक उड़ाया है।
- Written By: अनिल सिंह
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में फराह खान ने उड़ाया गौरव खन्ना की बीमारी का मजाक, भड़के फैंस
Farah Khan Makes Fun of Gaurav Khanna: फराह खान ने होली को छपरी लोगों का त्यौहार बताया था, जिसके बाद लोग उनकी आलोचना करते हुए नजर आए। अब एक बार फिर फराह खान यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में उन्होंने गौरव खन्ना की बीमारी का मजाक उड़ाया, गौरव खन्ना को कलर ब्लाइंडनेस है। वह इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं, इसी पर फराह खान ने कुछ ऐसा कहा कि लोग गुस्सा हो गए।
गौरव खन्ना इस समय टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को फेमस रोस्ट चिकन बनाने को कहा जाता है। रोस्ट चिकन तैयार होने के बाद फराह उसे सभी को टेस्ट करने रहती है, लेकिन गौरव खन्ना वेजिटेरियन है दूसरों से फ्लेवर के बारे में पूछ लेते हैं। इसके बाद वो डिश तो तैयार कर देते हैं लेकिन प्रेजेंट करने में उन्हें दिक्कत आती है।
ये भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में 3 महीने तक दौड़ाती रही पुलिस, एक्ट्रेस के कोर्ट जाने पर दर्ज हुई FIR
गौरव खन्ना ने जो प्लेट चुन्नी वह गलत कलर की प्लेट थी, जज उन्हें इस बात के बारे में जानकारी देते हैं, तब गौरव खन्ना जज को बताते हैं कि वह कलर ब्लाइंड हैं। ऐसे में उन्हें प्लेट के कलर को चुनने में परेशानी हुई है। यह सुनकर फराह खान कहती हैं क्या बकवास कर रहे हो, वह फिर से गौरव को टेस्ट करती हैं और बोलती हैं कि क्या उन्होंने विकास की ब्लू जैकेट देखी जिसका कलर रेड था। गौरव खन्ना बताते हैं कि उन्हें ऑरेंज और रेड कलर समझने में दिक्कत होती है। गौरव के साथ फराह खान का बर्ताव सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि यह घटियापन है, इस तरह से किसी की बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। होली वाले बयान को लेकर फराह खान वैसे ही सुर्खियों में हैं, एक बार फिर फराह खान अब यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
