Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, काफी वक्त से चल रहे थे बीमार

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि  सोमवार को उनके उनके परिवार ने की है। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 16, 2024 | 09:33 AM

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन निधन (फोटो-सोर्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि सोमवार को उनके परिवार ने भी की है। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। दरअसल, बीते दिन रविवार को भी जाकिर हुसैन के निधन की खबरे फैली थी। लेकिन बाद उसे गलत बताया गया।

Zakir Hussain, 73, has died in San Francisco hospital, his family confirms. READ: https://t.co/5NZ5BWnSQN (File Photo) #ZakirHussain pic.twitter.com/kpw5D0wHg9 — Press Trust of India (@PTI_News) December 16, 2024

हालांकि, बीते दिन जाकिर की बड़ी बहन खुर्शीद औलिया, जो लंदन में रहती हैं। उन्होंने मीडिया से जाकिर हुसैन की मौत की खबर को अफवाह बताया था। साथ ही बोला था कि उनकी बेटी इस वक्त सैन फ्रांसिसको में अस्पताल में है और कुछ वक्त पहले उनकी बेटी‌ ने उन्हें बताया कि जाकिर हुसैन जीवित हैं और उनके मरने की तमाम खबरें झूठी हैं। लेकिन अब सोमवार 16 दिसंबर को सुबह परिवार ने जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि कर दी है।

कौन थे जाकिर हुसैन?
आपको बता दें, जाकिर हुसैन बेहद मशहूर तबला वादक थे और उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर जाना जाता था। वहीं 1951 में उस्ताद अल्लाह रक्खा के घर जन्मे जाकिर बचपन से ही बेहद होशियार थे। उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र में ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दशकों तक अपनी प्रतिभा और नवीनता से तबले में अलग पहचान बनाई।  हालांकि, जाकिर हुसैन ने न सिर्फ एक महान तबला वादक थे बल्कि एक बेहतरीन संगीतकार भी थे।

इसके अलावा जाकिर हुसैन ने हीट एंड डस्ट और इन कस्टडी जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक भी दिया था। वहीं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बैले और आर्केस्ट्रा प्रोडक्शन के लिए कुछ मैजिकल कंपोजिशन भी बनाई थीं। जिसमें उनके समर्पण, जुनून और कौशल ने उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त कराए। साथ ही पद्म भूषण, पद्म श्री और बेस्ट कंटेम्परेरी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी उन्हें सम्मान मिल चुका है।

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा जाकिर हुसैन का नाम
वहीं अब संगीत की दुनिया में जाकिर हुसैन का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। शास्त्रीय संगीत में उन्होंने जो एक अलग पहचान बनाई और उन्होंने जो योगदान दिया है, उसे लंबे वक्त तक याद किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन की खबर से संबंधियों, दोस्त और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Famous tabla player zakir hussain passes away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 07:26 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

तेजस्वी यादव का सियासी दांव, तेज प्रताप की साली को दिया टिकट, चुनाव आयोग से भी है कनेक्शन

2

विराट कोहली के एक X पोस्ट ने सोशल मीडिया में मचाया घमासान, लिखा- जो जीत कभी नहीं सिखा सकती…

3

आर्थिक तंगी से उबरने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, बनने लगेंगे शुभ योग

4

‘दिल्ली क्राइम 3’ में शेफाली शाह का नया मिशन, मानव तस्करी के काले जाल से टकराएंगी ‘मैडम सर’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.