Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुष्पा 2 के बाद फहद फासिल की लगी लॉटरी, बॉलीवुड में मिले धड़ाधड़ ऑफर्स

फहद फासिल 28 साल से साउथ सिनेमा जगत में सक्रिय है। लेकिन 'पुष्पा 2' के बाद अब जाकर उनकी किस्मत चमकी है। पुष्पा 2 में उनके दमदार अभिनय के बाद उन्हें बॉलीवुड से धड़ाधड़ ऑफर मिल रहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 04, 2024 | 08:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फहद फासिल ‘पुष्पा 2’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज होने के पहले ही फिल्म में 100 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की भूमिका की लोग तारीफ कर रहे हैं, लेकिन फहद फासिल के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साथ ही फहद फासिल को इस फिल्म से बहुत बड़ा फायदा पहुंचा है। इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म में वह अहम भूमिका में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। इतना ही नहीं बॉलीवुड से अब उन्हें ढेर सारी फिल्मों का ऑफर मिला है।

फहद फासिल ने 1992 में मलयालम फिल्म Pappayude Swantham Appoos से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में नजर आए। वह अब तक सभी भाषाओं की दर्जनों फिल्मों में जबरदस्त अभिनय का परिचय दे चुके हैं। फिल्म पुष्पा 2 ने उनके अभिनय को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है, जिसकी वजह से उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली है।

ये भी पढ़ें- साउथ एक्टर मंसूर अली खान का बेटा ड्रग्स रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक फहद फासिल इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे और यह बॉलीवुड में उनका डेब्यू होगा। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। तृप्ति डिमरी के साथ फहद फासिल की जोड़ी को देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। खबर के मुताबिक फिल्म का निर्माण 2025 में शुरू होगा और 2025 में ही यह फिल्म रिलीज भी होगी।

तृप्ति डिमरी इम्तियाज अली के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं, वह इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू में नजर आई थी। फहद फासिल और तृप्ति का किरदार इम्तियाज अली की फिल्म में कैसा होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर यह है कि इम्तियाज अली जल्दी उनकी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। खबर की माने तो सिर्फ इम्तियाज अली की फिल्म में ही फहद नजर नहीं आएंगे, बल्कि उन्हें बॉलीवुड के ढेर सारी फिल्म निर्माताओं का ऑफर मिल रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पुष्पा 2 फहद फासिल के लिए फिल्मी करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है।

Fahadh faasil gets back to back bollywood film offers after pushpa 2 and imtiaz ali film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 08:09 PM

Topics:  

  • Pushpa 2

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.