‘लगे रहो बेटा काम करते रहो’…पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा, जानें पिता के बाद कैसे खुद को संभाला
Esha Deol Get Emotional: ईशा देओल आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाई हुईं हैं। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ अपना अनुभव साझा किया।
- Written By: यति सिंह
ईशा देओल पिता धर्मेंद्र को याद कर हुईं भावुक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Dharmendra Advice To Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। जहां उन्होंने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद किया। और पिता धर्मेंद्र की बातें करते करते भावुक हो गईं। इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि उनके घर में एक खास कमरा है। जहां दीवार पर उनके पिता की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है।
ईशा देओल आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ अपना अनुभव साझा किया। और उनके द्वारा सिखाई हुई बातों को याद कर भावुक हो गईं। ईशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। जिसमें बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।
पापा की तस्वीर के साथ करती हूं टाइम स्पैंड
वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में ईशा देओल ने कहा कि पापा और मैं साथ में बहुत टाइम स्पेंड करते थे। साथ ही साथ कई चीजों के बारें में डिस्कस भी करते थे। वे मुझसे कहते थे कि ‘लगे रहो बेटा करते रहो’। उनके यही शब्द मैं आज भी याद करती हूं। और उनके इन्हीं शब्दों को अपने साथ लेकर चलती हूं।पापा के यहीं शब्द मुझे रास्ता दिखाते है। मेरी क्रिएटिविटी पर उनको भरोसा था। जिसने मुझे पूरे दिल से अपने सपनों को आगे बढ़ाने की हिम्मत दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग टेका माथा, भीमाशंकर मंदिर से शेयर की खास झलक, तस्वीरें हुईं वायरल
15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास
RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी
ईशा ने किसके साथ शुरू की पार्टनरशिप
ईशा देओल ने इवेंट के दौरान फेमस रियल एस्टेट डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के साथ अपनी पार्टनरशिप को ऑफिशियली अनाउंस किया। दरअसल अभिनेत्री ईशा देओल इस ब्रैंड के साथ मिलकर अलीबाग में एक लग्जरी विला प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है। ईशा ना सिर्फ एक अभिनेत्री है, बल्कि पेशे से काबिल इंटीरियर डिजाइनर भी है।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा
कहां से की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि पिछले साल अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने घर में अंतिम सांस ली थी। अपने करियर के लंबे सफ़र में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने कई शानदार हिट फिल्में भी दीं। और वहीं अभिनेत्री ईशा देओल हिन्दी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती है। साल 2002 में आई हिन्दी फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिससे उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड दिलाया था।
