Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Esha Deol: ड्रग्स एडिक्शन के आरोपों से टूट गई थी ईशा देओल, हेमा मालिनी भी हो गई थी हैरान

Esha Deol:ईशा देओल ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उन पर ड्रग्स एडिक्ट होने का आरोप लगा था, जिस वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी। इस आरोप ने हेमा मालिनी को भी हैरान कर दिया था।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 15, 2025 | 10:11 AM

ईशा देओल पर ड्रग्स एडिक्शन के आरोप से हेमा मालिनी भी हो गई थी हैरान

Follow Us
Close
Follow Us:

Esha Deol: ईशा देओल इस समय ‘तुमको मेरी कसम’ फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। ईशा देओल ने इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में कमबैक किया है। करीब 14 साल बाद वह फिल्मों में वापसी करते हुए नजर आई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मां हेमा मालिनी की बायोग्राफी में उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार उन पर ड्रग एडिक्शन का आरोप लग गया था। जिस वजह से हेमा मालिनी भी हैरान रह गई थी, उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जिंदगी में ड्रग्स को छुआ तक नहीं है, उस आरोप की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी।

कमल मुखर्जी द्वारा लिखी गई हेमा मालिनी की बायोग्राफी में ईशा देओल ने इस बारे में खुलकर बात की है। इसमें लिखा है, मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं ड्रग्स के सख्त खिलाफ हूं मैंने कभी इसे छुआ तक नहीं है। जब वह आर्टिकल मेरे सामने आया मैं इतनी उदास और हर्ट हुई कि मैंने अपनी मां से यह तक कह दिया कि मेरा ब्लड टेस्ट करवा लो। ईशा देओल उस आर्टिकल के बारे में बात कर रही है जिसमें ईशा देओल की ड्रग्स एडिक्ट होने का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें- असित मोदी का यूटर्न, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की होगी वापसी

ईशा देओल ने आगे कहा कि मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करती, जिससे मेरे माता-पिता को शर्म आए। ईशा देओल ने यह बताया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, ड्रिंक लेती हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने ड्रग्स को हाथ तक नहीं लगाया है। ईशा देओल ने हाल ही में तुमको मेरी कसम नाम की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म का प्रदर्शन भले ही कमजोर रहा हो लेकिन ईशा देओल की एक्टिंग की तारीफ की गई है और यह कहा जा रहा है कि सेकंड डाइनिंग में ईशा देओल ने दमदार अभिनय दिखाया है। अब देखना यह होगा की सेकंड इनिंग में उनका एक्टिंग करियर किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Esha deol faced allegations of drug addiction hema malini was also shocked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 10:11 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Esha Deol
  • Hema Malini

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.