Tere Dil Mein Song: वैलेंटाइन से पहले एल्विश यादव और जन्नत जुबैर ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड व्यूज

Tere Dil Mein Song: एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना 'तेरे दिल में' रिलीज हो गया है। 24 घंटे में 4.4 मिलियन व्यूज के साथ यह गाना वैलेंटाइन वीक से पहले ट्रेंड कर रहा है।
Elvish Yadav Jannat Zubair New Song
Elvish Yadav Jannat Zubair New Song (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Elvish Yadav Jannat Zubair New Song: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से पहले ही सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर प्यार का खुमार चढ़ने लगा है। मशहूर कंटेंट क्रिएटर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव और टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जन्नत जुबैर का नया म्यूजिक वीडियो 'तेरे दिल में' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। हाल ही में अपनी वेब सीरीज 'औकात के बाहर' के लिए तारीफें बटोरने वाले एल्विश अब इस रोमांटिक गाने के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर ही इस गाने ने 4.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं, जो एल्विश और जन्नत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सबूत है। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फैंस उन्हें 'परफेक्ट जोड़ी' बता रहे हैं।

एल्विश और जन्नत की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

'तेरे दिल में' गाने में एक बेहद इमोशनल और फिल्मी लव स्टोरी दिखाई गई है। गाने की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे जन्नत के पिता उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ किसी और से तय कर देते हैं। प्यार की खातिर जन्नत अपनी खुशियों को चुनती हैं और एल्विश के साथ घर छोड़कर चली जाती हैं। इस रोमांटिक और ड्रामेटिक कहानी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। फैंस को उनकी यह जोड़ी 'लाफ्टर शेफ' के दिनों से ही पसंद है, और अब इस गाने ने उस जादू को और बढ़ा दिया है।

रितो रिबा की आवाज और रजत नागपाल का संगीत

इस रूहानी गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है रितो रिबा ने, जिनकी गायकी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के गहरे और अर्थपूर्ण बोल राणा सोतल ने लिखे हैं, जबकि मशहूर संगीतकार रजत नागपाल ने इसे कंपोज किया है। गाने का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर वैलेंटाइन सीजन के लिए बिल्कुल सटीक बैठता है, जिससे यह कपल्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है।

'लाफ्टर शेफ 2' के बाद दोबारा साथ दिखी यह जोड़ी

एल्विश और जन्नत की इस जोड़ी को हाल ही में 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में देखा गया था, जहां उनकी मजेदार नोक-झोंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। उस शो में करण कुंद्रा, अली गोनी, अभिषेक कुमार और तेजस्वी प्रकाश जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे। भारती सिंह की होस्टिंग और शेफ हरपाल सोखी की जजमेंट वाले इस शो के बाद से ही फैंस इस जोड़ी को किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ देखना चाहते थे। 'तेरे दिल में' के जरिए उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com