एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ की फिर होगी टेलीविजन पर वापसी
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: एकता कपूर के टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ की टेलीविजन पर फिर से वापसी हो रही है। इस शो का पुनर्प्रसारण 8 जून शाम 6 बजे से स्टार प्लस पर किया जाएगा। साक्षी तंवर के लीड रोल वाला शो ‘कहानी घर घर की’ ने अपने समय में टीआरपी चार्ट पर राज किया और शो के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए।
KahaaniGharGharKii OmParvati Forever 🧡🧡🧡♥️♥️❤️❤️❤️#OmParvati #Parom #ParvatiOmAgarwal #OmAgarwal #OmParvatiForever #KGGKFOREVER pic.twitter.com/9GoepLrs66 — KahaaniGharGharKii (@KahaaniGharGhar) December 13, 2022
बता दें कि किरण करमाकर और साक्षी तंवर ने शो में मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। इस शो ने उस दौर में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह उन शोज में से था, जो आठ साल तक चला। इस शो को दर्शकों से अपार प्यार और तारीफें भी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म के पॉपुलर होने के बाद कई चैनलों पर दर्शकों का संकट मंडराने लगा है। अब चैनल नए शोज की जगह उन सीरियलों को दिखाना चाहते हैं, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं। कारोबारी नजरिए से भी ये फायदे का सौदा है। ‘कहानी घर-घर की’ के वापसी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।
