Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
Ekta Kapoor Praises Akshay kumar: एकता कपूर ने धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ की। एकता कपूर ने बताया कि लगातार फिल्में करने वाले कलाकार ही सिनेमा के बिजनेस को चलाते हैं।
- Written By: सोनाली झा
एकता कपूर ने धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ की (फोटो- सोशल मीडिया)
Ekta Kapoor Akshay Kumar Film Count: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में हिंदी सिनेमा के तीन बड़े नामों धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अक्षय कुमार की खुलकर सराहना की है। एकता कपूर ने कहा कि इन कलाकारों ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर फिल्म इंडस्ट्री को लगातार आगे बढ़ाया और उसके कारोबार को जीवित रखा।
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता जितेंद्र और अक्षय कुमार की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि जब भी वह अक्षय कुमार से बात करती हैं, तो उन्हें अपने पिता की झलक दिखाई देती है। दोनों ही कलाकारों का काम करने का तरीका, सोच और प्रोफेशनलिज्म काफी हद तक एक जैसा है।
कम फिल्में नहीं, लगातार काम जरूरी
एकता कपूर ने कहा कि इन सितारों की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी है। ये कलाकार न सिर्फ अपने काम को गंभीरता से लेते हैं, बल्कि निर्माताओं के भरोसे का भी पूरा सम्मान करते हैं। यही वजह है कि उनके साथ काम करना हमेशा भरोसेमंद माना जाता है। एकता कपूर ने उस सवाल पर भी अपनी राय रखी, जो अक्सर अक्षय कुमार को लेकर पूछा जाता है कि वह एक साल में इतनी ज्यादा फिल्में क्यों करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
इन्हीं सितारों ने संभाला इंडस्ट्री का कारोबार
एकता कपूर के मुताबिक, अगर कोई कलाकार साल में सिर्फ एक या दो फिल्में करता है, तो उससे इंडस्ट्री का सीमित हिस्सा ही सक्रिय रहता है। लेकिन जब कलाकार लगातार काम करते हैं, तो इससे छोटे और मध्यम बजट की फिल्मों को भी मौका मिलता है, जिससे पूरे इंडस्ट्री इकोसिस्टम को फायदा होता है। एकता कपूर ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के आर्थिक योगदान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा बने ये सितारे
एकता कपूर ने जोर देकर कहा कि इन कलाकारों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी दिया और सिनेमा के बिजनेस को लगातार आगे बढ़ाया। एकता कपूर के मुताबिक, आज के दौर में जहां कई कलाकार कम प्रोजेक्ट्स पर फोकस करते हैं, वहीं इन दिग्गज सितारों का वर्क एथिक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ कला नहीं, बल्कि एक बड़ा उद्योग भी है।
