आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, क्यूट लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल
Ek Din Trailer Review: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी और अरिजीत सिंह की आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ek Din Trailer Out: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी रोमांटिक फिल्म एक दिन लंबे समय से चर्चा में थी और अब आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, जबकि उनके साथ लीड रोल में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आ रहे हैं।
‘एक दिन’ में दिखी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी की झलक
करीब 2 मिनट 13 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक सादगी भरी लेकिन दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान के किरदार से होती है, जो सई पल्लवी से बेहद प्यार करता है। वह एक छोटी-सी इच्छा जाहिर करता है कि काश उसे सई के साथ सिर्फ एक दिन बिताने का मौका मिल जाए।
कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उसकी यह ख्वाहिश पूरी होती दिखाई देती है। इसके बाद दोनों के बीच की केमिस्ट्री और प्यारे-प्यारे पल ट्रेलर को और भी खास बना देते हैं। सई और जुनैद की मासूम और फ्रेश जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
म्यूजिक और अरिजीत सिंह की आवाज ने बढ़ाया जादू
एक दिन के ट्रेलर का सबसे मजबूत पक्ष इसका संगीत माना जा रहा है। बैकग्राउंड में गूंजती अरिजीत सिंह की आवाज रोमांटिक माहौल को और भी खूबसूरत बना देती है। फैंस का कहना है कि गाना सुनते ही दिल को सुकून मिल जाता है और कहानी में और ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है।
ट्रेलर से साफ है कि यह सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें कुछ दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
फैंस के रिएक्शन भी आए सामने
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कई दिलचस्प रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू बेहद स्वीट और चार्मिंग लग रहा है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “अरिजीत सिंह की आवाज हमेशा की तरह जादू कर रही है।”
कई लोगों का मानना है कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में ऐसी सादगी भरी रोमांटिक फिल्म देखने को मिल रही है, जो एक्शन और वायलेंस से अलग ताजगी का एहसास कराती है। कुछ यूजर्स ने फिल्म की रियल लोकेशंस, म्यूजिक और कैरेक्टर की भी जमकर तारीफ की है।
ये भी पढ़ें- मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, बोले- ‘आपकी कमी हर दिन महसूस होती है’
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। एक दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदना मिश्रा ने लिखी है, जबकि इसका संगीत राम संपत ने तैयार किया है। गीतों के बोल मशहूर गीतकार इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
