अजय देवगन की दृश्यम 3: द कन्क्लूजन का ट्रेलर आउट, विजय सलगांवकर के खिलाफ मिला सालों पुराना राज खोलने वाला सबूत

Drishyam 3 Trailer Out: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का धमाकेदार ट्रेलर गोवा में लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
Ajay Devgn Drishyam 3 Trailer Launch
अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajay Devgn Drishyam 3 Trailer Launch: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी में से एक 'दृश्यम' का आखिरी चैप्टर अब दर्शकों के सामने आने को तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने एक भव्य इवेंट के दौरान गोवा में 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है। विजय सालगांवकर और उनके परिवार की कहानी को जिस मुकाम पर लाकर खड़ा किया गया है, उसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

बदले की आग में नए प्लान के साथ लौटीं तब्बू

'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ट्रेलर में सबसे बड़ा आकर्षण इस बार बदले की वो आग है, जो पुलिस अफसर के रूप में तब्बू के रोल में सुलग रही है। इस बार लड़ाई केवल कानून की नहीं बल्कि पर्सनल बदले की बन चुकी है।

अजय देवगन के परिवार को घेरने के लिए तब्बू की ओर से एक नए और तीखे वकील की एंट्री कराई गई है, जिसे एक्टर प्रकाश राज निभा रहे हैं। प्रकाश राज का रोल कोर्ट रूम से लेकर कानूनी दांव-पेचों तक सालगांवकर परिवार की मुश्किलें कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।

'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में जयदीप अहलावत की एंट्री

इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त में एक्टर जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी में जबरदस्त रोमांच घोल दिया है। क्राइम ब्रांच के नए एसपी के रूप में जयदीप अहलावत विजय के परिवार को सलाखों के पीछे भेजने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखते हैं।

ट्रेलर में उनका एक डायलॉग दर्शकों के अंदर में डर पैदा करता है, जहां वे पूरे परिवार को बेनकाब करने की कसम खाते हैं। विजय सालगांवकर भी ट्रेलर में मानते हैं कि इस बार का खतरा नसीब और दिमाग के बीच की सबसे मुश्किल परीक्षा है।

Ajay Devgn Drishyam 3 Trailer Launch
आशा भोसले की जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया 'आशा फॉरएवर' सॉन्ग, एआर रहमान ने बनाया गीत

2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराएगा सस्पेंस का तूफान

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। गोवा में आयोजित ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और जयदीप अहलावत समेत पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। कुमार मंगत और संजीव जोशी द्वारा निर्मित इस फिल्म को दशहरे और छुट्टियों के सीजन का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com