-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Mohanlal Film Drishyam 3 Day 6 Collection
Drishyam 3 Day 6: दृश्यम 3 का फैंस पर छाया जादू, 66 की उम्र में Mohanlal मचा रहे धमाल, फिल्म की बंपर कमाई
- Written By: यति सिंह
Drishyam 3 Day 6 Collection Report: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने 6वें दिन की 6.45 करोड़ रुपये की कमाई। फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म 'दृश्यम 3' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपर स्टार मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 66 साल की उम्र में भी एक्टर मोहन लाल अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ के जरिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाईजी की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए पूरे 6 दिन हो चुके है। फिल्म की कहानी लोगों को अभी तक अपनी ओर खींच रही है।
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म की कहानी का जादू अभी भी दर्शकों के सर पर चढ़ कर बोल रहा है। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों में बहुत क्रेज है। और अब इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इन 6 दिनों में दुनियाभर में 164.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ‘दृश्यम 3’ के 6वें दिन की कमाई
फिल्म ‘दृश्यम 3’ के रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। वहीं रिलीज के 6वें दिन की बात करें तो फिल्म की बंपर कमाई अभी भी जारी है। सैकनिल्क की खबर के अनुसार एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 6वें दिन 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ‘दृश्यम 3’ के भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 79.62 करोड़ रुपये रहा। जबकि फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 68.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने अभी तक 84.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 164.32 करोड़ पहुंच चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पिछले दिनों की कमाई
फिल्म ‘दृश्यम 3’ के पिछले दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीजिंग दिन पर 15.85 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने रिलीजिंग के दूसरे दिन 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। और लगातार तीसरे दिन भी फिल्म ने 13.70 करोड़ की बंपर कमाई की थी। रविवार यानी फिल्म रिलीजिंग के चौथे दिन फिल्म दृश्यम 3 ने 13.85 करोड़ और वहीं 5वें दिन 7.35 करोड़ का पावर कलेक्शन किया था। फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अब रिलीजिंग के 6वें दिन 6.45 करोड़ कमा चुकी है।
दुनियाभर में छाया ‘दृश्यम 3’ का जादू
साउथ एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ लोगों को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद आ रही है। फिल्म के जादू के चलते फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। फिल्म की कहानी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहन लाल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धूम मचा दी है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की फ्रैंचाइजी फिल्म है ‘दृश्यम 3’
बता दें कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ साल 2013 में आई सुपर हिट फिल्म ‘दृश्यम’ की फ्रैंचाइजी फिल्म की 3 किस्त है। उस समय भी फिल्म के मुख्य अभिनेता मोहनलाल का जादू दर्शकों के सर पर चढ़कर बोला था। एक्टर मोहनलाल दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आ रहे है। ‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मोहनलाल की इस फिल्म का तूफान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है।
Drishyam 3 box office collection day 6 mohanlal film drishyam 3 day 6 collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














