

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा दिया है। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों में बहुत क्रेज है। और अब इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इन 5 दिनों में दुनियाभर में 144 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 13.7 करोड़ रुपये थी लेकिन ओवरसीज मार्केट में इसका दबदबा लगातार बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में 61.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने रिलीजिंग के पांचवें दिन 61 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म के शो की संख्या भी पहले दिन के मुकाबले कम हुई। पहले दिन फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 13.70 करोड़ रहा। वहीं चौथे दिन भारत में कुल 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इन पांचों दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 61.80 रुपये कमा लिए हैं।
एक्टर मोहन लाल की फिल्म दृश्यम-3 के घरेलू कमाई की बात करें तो घरेलू कमाई में गिरावट के बावजूद ‘दृश्यम 3’ विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन ही ओवरसीज मार्केट में करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की कुल विदेशी कमाई 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 156.14 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। मोहनलाल की इस फिल्म का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है।