Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग

Bindu Bikini Scene: अभिनेत्री बिंदु ने खुलासा किया कि फिल्म 'जोशीला' की शूटिंग के दौरान उन्होंने बिना पूर्व जानकारी के बिकिनी पहनने से इनकार कर दिया था, जिससे करीब दो घंटे तक शूटिंग रुकी रही।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 27, 2026 | 07:33 PM

बिंदु और देव आनंद (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bindu Film Joshila Shoot: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और ‘कैबरे क्वीन’ के नाम से पहचान बनाने वाली बिंदु ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई यादगार किरदार निभाए। हाल ही में उन्होंने 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। बिंदु ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने बिकिनी पहनने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते करीब दो घंटे तक पूरी शूटिंग रोकनी पड़ी।

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बिंदु ने बताया कि उन्हें शूटिंग से पहले कभी यह नहीं बताया गया था कि उस सीन में उन्हें बिकिनी पहननी होगी। जब वह सेट पर पहुंचीं और कॉस्ट्यूम देखा तो हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि मैंने यश जी से साफ कहा कि आपने मुझे पहले इसके बारे में नहीं बताया था। मुझे सेट पर आने के बाद पता चला कि मुझे बिकिनी पहननी है, इसलिए मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। बिंदु के इस फैसले के बाद फिल्म की शूटिंग लगभग दो घंटे तक रुकी रही और पूरी यूनिट इंतजार करती रही।

यश चोपड़ा ने निकाला समझदारी भरा समाधान

बिंदु ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर को सेट पर बुलाया। इस दौरान निर्देशक यश चोपड़ा ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया, बल्कि उनकी सहजता का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने सीन में बदलाव करते हुए सुझाव दिया कि ज्यादातर शॉट्स पानी के अंदर और साइड या बैक एंगल से फिल्माए जाएंगे, ताकि बिंदु सहज महसूस कर सकें। बिंदु के मुताबिक, यश चोपड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सीन गरिमापूर्ण तरीके से शूट किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’

कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल

यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम

‘महेश भट्ट मेरे पिता समान हैं’, अनु मलिक ने रिश्ते पर कही दिल छू लेने वाली बात, बयान ने जीता दिल

ये भी पढ़ें- कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल

देव आनंद चुपचाप करते रहे इंतजार

बिंदु ने मुस्कुराते हुए बताया कि उस दौरान अभिनेता देव आनंद पूरे समय चुपचाप बैठे रहे और उन्होंने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा। शूटिंग पूरी होने के बाद बिंदु ने सिनेमैटोग्राफर फाली मिस्त्री से पूछा कि सीन कैसा लग रहा है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि चिंता मत करो, तुम अच्छी लग रही हो, अश्लील नहीं। यह सुनकर बिंदु को राहत मिली। उन्होंने कहा कि यश चोपड़ा का संवेदनशील रवैया और पूरी टीम का सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। ‘जोशीला’ में देव आनंद, हेमा मालिनी, राखी और बिंदु ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

Bindu film joshila shoot bikini scene yash chopra story dev anand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.