16 साल में शुरू किया करियर, ‘दीवाना’ से मिली पहचान, लेकिन अधूरी रह गई दिव्या भारती की कहानी
Divya Bharti ने 19 साल की उम्र में 14 फिल्मों के साथ बड़ी पहचान बनाई। साजिद नाडियाडवाला से शादी के बाद उनकी जिंदगी सुर्खियों में रही, लेकिन 5 अप्रैल को उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया।
- Written By: सोनाली झा
दिव्या भारती (फोटो- सोशल मीडिया)
Divya Bharti Death Anniversary Special Story: दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। 1990 में तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से उन्होंने डेब्यू किया, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद दिव्या भारती ने साउथ सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी लोकप्रियता बढ़ाई।
दिव्या ने 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का गाना ‘सात समुंदर पार’ आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके बाद ‘शोला और शबनम’, दीवाना और ‘बलवान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। खासतौर पर ‘दीवाना’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
19 साल की उम्र में 14 फिल्मों का सफर
सिर्फ 19 साल की छोटी उम्र में दिव्या भारती ने 14 हिंदी फिल्मों और कई साउथ फिल्मों में काम कर लिया था। दिव्या भारती की मासूमियत, चुलबुला अंदाज और शानदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया था। दिव्या भारती उस दौर की सबसे तेजी से उभरती हुई अभिनेत्री मानी जाती थीं। दिव्या भारती की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही।
सम्बंधित ख़बरें
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की शादी
फिल्म ‘शोला और शबनम’ के दौरान दिव्या भारती की मुलाकात फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया। महज 18 साल की उम्र में 10 मई 1992 को दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। यह शादी उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी, लेकिन उन्होंने अपने प्यार को प्राथमिकता दी।
रहस्यमयी मौत ने तोड़ दिया सपना
5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। यह हादसा था, आत्महत्या या कुछ और यह सवाल आज भी रहस्य बना हुआ है। उनकी मौत ने उनके परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। दिव्या की मौत के बाद उनकी फिल्में ‘रंग’ और ‘शतरंज’ रिलीज हुईं। उनका छोटा लेकिन शानदार करियर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
