Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अफवाहों के बीच Divya Agarwal ने पति Apurva Padgaonkar संग मनाई एनिवर्सरी, प्यार भरे पोस्ट से दिया करारा जवाब

Divya Agarwal Anniversary Post: दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर संग एनिवर्सरी पर रोमांटिक वीडियो शेयर कर अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया। ‘द 50’ शो के बाद चर्चाएं उठी थीं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 20, 2026 | 08:05 PM

दिव्या अग्रवाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Divya Agarwal And Apurva Padgaonkar Separation Rumours: रियलिटी शो की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आई थीं, जहां उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। शो के दौरान उनके और उनके पति अपूर्व पडगांवकर के बीच अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया था। लेकिन अब दिव्या ने एक खास पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

दिव्या अग्रवाल ने शेयर किया खास पोस्ट

20 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरा संदेश साझा किया। दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपूर्व के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों की खूबसूरत और खुशहाल झलक देखने को मिली। इस वीडियो के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।


दिव्या अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपूर्व से शादी इसलिए की क्योंकि वह उन्हें पूरी तरह समझते हैं और कभी बदलने की कोशिश नहीं करते। उन्होंने यह भी लिखा कि अपूर्व उन्हें अंदर तक जानते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। साथ ही दिव्या का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि यह वीडियो उन सभी अफवाहों का जवाब है जो पिछले कुछ दिनों से फैल रही थीं।

‘द 50’ शो से कपल के अलग होने की थी अफवाहें

दरअसल, ‘द 50’ शो के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने दिव्या और उनके पति के रिश्ते को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलगाव की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, दिव्या की टीम ने तुरंत इन खबरों को खारिज करते हुए बयान जारी किया था कि यह सब बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना है।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह शो के नाम पर 14 लाख की ठगी, दोस्तों ने ही रचा फर्जी बुकिंग का खेल, FIR हुआ दर्ज

टीम ने स्पष्ट किया कि यह एक गेम शो है, जहां रणनीति और दिमाग से खेला जाता है, न कि किसी की निजी जिंदगी पर सवाल उठाने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्या को कमजोर दिखाने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह गलत है।अब दिव्या के इस एनिवर्सरी पोस्ट ने साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। अफवाहों के बीच यह प्यार भरा इशारा उनके मजबूत रिश्ते की झलक देता है।

Divya agarwal anniversary post with apurva padgaonkar amid separation rumours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 08:05 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.