The 50 Show Siwet Tomar Love Confession Ridhhi Dogra Upcoming Episode
‘The 50’ शो में ऑन कैमरा घुटनों पर बैठ Siwet Tomar ने Ridhhi Dogra को किया प्रपोज, शरम से लाल हुईं एक्ट्रेस
The 50 Show Latest Episode: द 50 शो के नए प्रोमो में सिवेट तोमर ने रिद्धि डोगरा को घुटनों पर बैठकर प्यार का इजहार किया। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देख फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
Riddhi Dogra And Siwet Tomar Flirting: कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो द 50 जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा, इमोशन और रिश्तों के नए रंग भी सामने आ रहे हैं। जहां एक ओर कंटेस्टेंट्स के बीच स्ट्रैटेजी और मनी पॉट को लेकर घमासान जारी है, वहीं दूसरी ओर एक नया लव एंगल दर्शकों का खास ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और रियलिटी स्टार सिवेट तोमर के बीच बढ़ती नजदीकियां अब खुलकर कैमरे पर नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स की धड़कनों को चैलेंज से जोड़ा गया था। लॉयन ने ऐलान किया कि जिस टीम का हार्टबीट ज्यादा होगा, वह अपने मनी पॉट में उतनी ही ज्यादा रकम जोड़ सकेगी। शुरुआत में यह टास्क सिर्फ गेम स्ट्रैटेजी जैसा लग रहा था, लेकिन माहौल तब बदल गया जब सिवेट की एंट्री हुई।
द 50 शो के टास्क रूम में पहुंचते ही सिवेट ने रिद्धि के साथ हल्का-फुल्का फ्लर्ट करना शुरू किया। उनकी बातों और अंदाज से रिद्धि शरमाती हुई नजर आईं। प्रोमो में सिवेट घुटनों पर बैठकर रिद्धि का हाथ पकड़ते हैं और कहते हैं कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। यह सुनकर रिद्धि की हंसी छूट जाती है, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स हूटिंग और चीयर करते दिखाई देते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री अब दर्शकों के लिए चर्चा का विषय बन चुकी है। सोशल मीडिया पर फैंस इस बॉन्ड को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, क्या यह सिर्फ गेम का हिस्सा है या सच में दिल जुड़ रहे हैं?
सिवेट तोमर इससे पहले एमटीवी रोडीज में फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं और एमटीवी स्प्लिट्सविला का भी हिस्सा रहे हैं। वह अक्सर प्रिंस नरूला को अपना मेंटर बताते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी पहले चर्चा में रह चुकी है।
वहीं रिद्धि डोगरा टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने 2011 में अभिनेता राकेश बापट से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए। रिद्धि आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, ऐसे में शो में दिख रही उनकी यह नई केमिस्ट्री लोगों के लिए दिलचस्प बन गई है। अब सबकी नजर फिनाले पर टिकी है। क्या यह रिश्ता शो के साथ खत्म हो जाएगा या कैमरों के बाहर भी जारी रहेगा? इसका जवाब वक्त ही देगा।
The 50 show siwet tomar love confession ridhhi dogra upcoming episode