Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिशा वकानी की ताजा फोटो देख रो पड़े फैंस, पति पर लगाया जीवन बर्बाद करने का आरोप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन के किरदार में नजर आने वाली दिशा वकानी की ताजा फोटो देखकर फैंस रो पड़े हैं और उनके पति पर दिशा का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया जा रहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 04, 2025 | 02:51 PM

दिशा वकानी के बदले रूप को देख हैरान हुए फैंस

Follow Us
Close
Follow Us:

दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन के किरदार में नजर आती थीं। 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव लेकर शो से दूरी बनाई, लेकिन बाद में वह शो में वापस ही नहीं लौटीं। उनके फैंस उनकी वापसी की उम्मीद में पलकें बिछाए बैठे हैं, लेकिन दिशा वकानी वापस आने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच दिशा वकानी की ताजा फोटो सामने आई है, जिसमें वह बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर रंगत नहीं दिख रही। बालों में सफेदी आ गई है। दिशा वकानी को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

दिशा वकानी की फोटो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। फैंस बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और बताया है कि वह दिशा वकानी को देखकर रो पड़े हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दिशा वकानी के पति को बिना जाने ही ताने मार रहे हैं और कहा जा रहा है कि उनके पति ने उनकी जिंदगी खराब कर दी है। एक यूजर ने लिखा, आई एम रियली क्राइंग, दूसरे यूजर ने लिखा है, हर हसबैंड लिटरली रूइंड हर लाइफ, कुल मिलाकर यूजर्स दया भाभी को देखने के बाद हैरानी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

सन 2015 में दिशा वकानी ने मयूर पंड्या से शादी की थी। 2017 में दिशा वकानी ने बेटी को जन्म दिया और 2022 में वह बेटे की मां बनी है। तारक मेहता शो से दूर होने के बाद वह दो बार मां बन चुकी हैं और वह पूरी तरह से पारिवारिक जीवन बिता रही हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी दिशा वकानी को शो पर वापस लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह शो पर वापस आने का नाम नहीं ले रही हैं, हालांकि दिशा वकानी के फैंस ने अब तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह अब भी दयाबेन के किरदार में दिशा वकानी का इंतजार कर रहे हैं।

Disha vakani new photo went viral fans gets angry on dayaben changed look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

बिग बॉस 19 के घर के बाहर धमाकेदार रीयूनियन, अशनूर कौर ने शेयर की वीडियो, आवेज-नगमा संग की मस्ती

2

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट, इंटरनेशनल मंच पर फिर दिखा जादू

3

सलमान खान की डांट से टूट गईं फरहाना भट्ट, बिग बॉस छोड़ने का बना लिया था फैसला

4

‘धुरंधर’ ने उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश, ‘तेरे इश्क में’ का हुआ बुरा हाल, जानें अन्य का कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.