Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉबी देओल की फिल्म ‘गुप्त’ का बनेगा सीक्वल, राजीव राय ने शुरू की तैयारी

मुंबई: फिल्म 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता के बाद बॉबी देओल का करियर पूरे उफान पर है।

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Nov 27, 2024 | 12:15 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: फिल्म ‘एनिमल’ की जबरदस्त सफलता के बाद बॉबी देओल का करियर पूरे उफान पर है। इस फिल्म में बॉबी ने एक गूंगे विलेन के किरदार में खूब वाहवाही बटोरी। जाहिर है बॉबी देओल की इस सफलता को कैश करने के लिए कई निर्माता-निर्देशक मैदान में उतर आए हैं। निर्देशक राजीव राय उनमें से ही एक हैं, जिन्होंने आज से 15 साल पहले बॉबी देओल ,मनीषा कोइराला और काजोल को लेकर ‘गुप्त’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में काजोल ने विलेन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था। खबर है कि राजीव राय अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए राजीव राय ने कहा कि ‘गुप्त 2’ को लेकर मेरे दिमाग में एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट है, जिसके बारे में मैं जल्द से जल्द बॉबी देओल से चर्चा करूंगा। इस फिल्म में मनीषा कोइराला नजर आएंगी, लेकिन पहली फिल्म में काजोल की मौत हो चुकी है, ऐसे में अब फिल्म में काजोल देखने को नहीं मिलेंगी। लेकिन हां कुछ नए चेहरे फिल्म का हिस्सा बनेंगे। साथ ही फिल्म में पहले से ज्यादा सस्पेंड, थ्रिलर और रोमांस का तड़का भी देखने को मिलने वाला है। डायरेक्टर ने बातों ही बातों में ये तो साफ कर दिया था कि ‘गुप्त’ की एक पूरी फ्रेंचाइज बनाने वाली है, ऐसे में ‘गुप्त 2’ बनना बिल्कुल तय है।

खबरों के मुताबिक फिल्म की घोषणा इस साल के अंत तक की जाएगी और यह फिल्म 2025 तक बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। राजीव राय ‘गुप्त’ के अगले भाग का ऐलान अप्रैल तक कर सकते हैं, क्योंकि वो लगभग 5 स्क्रिप्ट पर काम कर रहें हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल

काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है

Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर

Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय

Director rajeev rai is ready for the sequel of bobby deol film gupt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2024 | 01:34 PM

Topics:  

  • Bobby Deol
  • Kajol
  • Rajiv Rai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.