दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर सायरा बानो को दिया था धोका, दो साल बाद हो गया था तलाक
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
- Written By: सोनाली झा
दिलीप कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का आज बर्थ एनिवर्सरी है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में आज हम आपको दिलीप कुमार की लव लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बाते बताएंगे।
दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। साल 1944 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वार भाटा’ में इंडियन सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी ने यूसुफ खान को दिलीप कुमार के नाम से पेश किया था। तब से यूसुफ खान दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हो गए। दिलीप कुमार बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे। ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से दिलीप कुमार ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
दिलीप कुमार का दिल पर सबसे पहले एक्ट्रेस कामिनी कौशल पर आया था। साल 1948 में फिल्म शहीद के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थीं। यही पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। कामिनी के बाद दिलीप कुमार की लाइफ में एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हुई थीं। फिल्म तराना के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, मधुबाला के पिता को दिलीप कुमार पसंद नहीं थे। इसलिए दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।
सम्बंधित ख़बरें
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
ये भी पढ़ें- पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब में मिला 2 नॉमिनेशन
दिलीप कुमार का नाम एक्ट्रेस वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपनी प्यार की बात को सरेआम कबल नहीं किया था, लेकिन उनकी नजदीकियों की चर्चा चारों तरफ हो रही थी। दिलीप कुमार जब 44 साल के थे, तब उनकी जिंदगी में सायरा बानो ने कदम रखा था। दोनों के बीच उम्र में 22 साल का फासला था। दोनों कब प्यार में पड़े और शादी का फैसला ले लिया। इसके बाद दिलीप कुमार ने साल 1966 में एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी की।
दिलीप कुमार ने साल 1982 में पाकिस्तानी महिला आस्मा से शादी रचाई थी। आस्मा के साथ दिलीप कुमार के रिश्ते ने उस वक्त फिल्म जगत को हिला दिया था। हालांकि, निकाह के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। 7 जुलाई 2021 को सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में दिलीप कुमार का निधन हो गया था। दिलीप कुमार 98 वर्ष की उम्र में कैंसर के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए।
