‘दिल पे चलाई छुरियां’ का भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, 9 दिन में मिले इतने व्यूज
Dil Pe Chalai Churiya Song: ‘दिल पे चलाई छुरियां’ का भोजपुरी वर्जन हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और इस गाने ने आते ही बवाल मचा दिया है। अब तक गाने को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिल पे चलाई छुरियां (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Song: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का मशहूर गाना ‘दिल पे चलाई छुरियां’ एक बार फिर से ट्रेंड में है। करीब 30 साल पुराने इस गाने ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त वापसी की है। हाल ही में राजू नामक एक शख्स का डांस वीडियो इस गाने पर वायरल हुआ, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। देखते ही देखते यह गाना इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक हर जगह ट्रेंड करने लगा।
हालांकि, अब इसी हिट ट्रैक का भोजपुरी वर्जन भी रिलीज हो गया है, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोजपुरी वर्जन को फेमस सिंगर समर सिंह और खुशबू तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल विक्की विशाल ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रौशन सिंह का है।
‘दिल पे चलाई छुरियां’ के भोजपुरी वर्जन को मिले 4.5 मिलियन व्यूज
वहीं गाने का वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। अब तक इसे 4.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोमांटिक अंदाज में फिल्माए गए इस वीडियो की कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है, जो गाने को और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
आपको बता दें, गाने में समर सिंह और खुशबू तिवारी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने का भावनात्मक टच और देसी फ्लेवर दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वर्जन के रील्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसकी तुलना ऑरिजिनल गाने से कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- इस गाने से दुनियाभर में छाई थीं सपना चौधरी, अभी भी यूट्यूब पर है ट्रेंड
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यह गाना इन दिनों टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। जहां एक ओर यह गाना पुरानी यादें ताजा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके नए वर्जन ने युवा दर्शकों को भी आकर्षित किया है। कुल मिलाकर, ‘दिल पे चलाई छुरियां’ का भोजपुरी वर्जन पुराने और नए फैंस के लिए एक शानदार तोहफा साबित हो रहा है, जो रीमेक के इस दौर में एक शानदार मिसाल बनकर उभरा है।
समर सिंह का वर्कफ्रंट
इन सबके बीच अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो समर सिंह इन दिनों कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में व्यस्त हैं। वह इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म फाइटर किंग की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं, जिसमें यामिनी सिंह और आकांक्षा दुबे भी नजर आएंगे। इसके अलावा, समर सिंह जल्द ही शिल्पी राघवानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो एगो दिल बना दs गोदनवा से दिखाई देने वाले हैं।
