-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar The Revenge Movie Leaked Online Telegram 50 Rupees Cyber Police Fir
50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar The Revenge Leak: धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त कमाई के बीच फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई है, जिसे टेलीग्राम पर महज 50 रुपये में बेचा जा रहा था।

धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Leak On Telegram: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर: द रिवेंज का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और जल्द ही 2000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ऑनलाइन हुई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ऑनलाइन लीक हो गई है और इसे महज 50 रुपये में अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करते हुए फिल्म को इंटरनेट पर उपलब्ध कराया।
जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फिल्म की पायरेटेड कॉपी बेच रहे थे। इन ग्रुप्स में शामिल होने वाले यूजर्स से करीब 50 रुपये का भुगतान लिया जाता था, जिसके बाद उन्हें फिल्म की कॉपी उपलब्ध कराई जाती थी। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
फिल्म के रिलीज के समय ही इसके निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से अपील की थी कि वे फिल्म को अवैध तरीके से डाउनलोड या शेयर न करें और किसी भी तरह के स्पॉइलर से बचें। मेकर्स ने पाइरेसी रोकने के लिए कई तकनीकी उपाय भी किए थे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर फैल गया।
बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी इलाकों में भी फिल्म की पायरेटेड कॉपी तेजी से फैल रही है, जिससे मेकर्स को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर अभी तक ज्यादा असर नहीं पड़ा है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर कमाई की बात करें, तो रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करीब 1641 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। भारत में भी फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ हुआ वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने जीता दिल
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पाइरेसी की इस घटना का फिल्म की कमाई पर आगे क्या असर पड़ता है और पुलिस जांच में किन लोगों का नाम सामने आता है।
Dhurandhar the revenge movie leaked online telegram 50 rupees cyber police fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














