1000 Crore Club Movies: पुष्पा 2 से धुरंधर तक, 1000 करोड़ के क्लब में इन फिल्मों ने बनाई अपनी जगह
Indian Films 1000 Crore Club: भारतीय सिनेमा में 1000 करोड़ क्लब अब सफलता का नया पैमाना बन चुका है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने 21 दिनों में 1000 करोड़ पार कर इस खास लिस्ट में जगह बनाई।
- Written By: सोनाली झा
1000 करोड़ के क्लब में इन फिल्मों ने बनाई अपनी जगह
Dhurandhar In ₹1000 Crore Club: भारतीय सिनेमा में 1000 करोड़ क्लब अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि बड़े पैमाने की सफलता का नया पैमाना बन चुका है। साल 2017 में बाहुबली 2 ने जिस रिकॉर्ड की नींव रखी थी, उसे बाद के वर्षों में कई फिल्मों ने और तेज़ी से पार किया। अब इस खास क्लब में आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर भी शामिल हो चुकी है, जिसने 21 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
सबसे तेज 1000 करोड़ का रिकॉर्ड फिलहाल पुष्पा 2 के नाम है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने महज 7 दिनों में यह आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। पहले भाग की जबरदस्त लोकप्रियता, दमदार डायलॉग्स और एक बार फिर पुष्पा राज के किरदार ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1742 करोड़ रुपये रहा।
एसएस राजामौली की बाहुबली 2
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, जिसने 10 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसने इस क्लब में एंट्री की और अंत में लगभग 1788 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की। राजामौली की ही फिल्म RRR ने 16 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी, भव्य एक्शन और ‘नाटू नाटू’ की ग्लोबल पॉपुलैरिटी ने फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
यश स्टारर KGF चैप्टर 2
यश स्टारर KGF चैप्टर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई। यह कन्नड़ सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। इसी टाइमलाइन में शाहरुख खान की जवान भी 18 दिनों में 1000 करोड़ पार कर गई और कुल 1160 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी और पठान ने भी 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर पैपराजी संग काटा केक, फैंस पर लुटाया प्यार
रणवीर सिंह की धुरंधर
धुरंधर ने 21 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह आधुनिक बॉक्स ऑफिस दिग्गजों में शामिल हो गई। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश एक्शन और मजबूत कहानी ने फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा साबित किया। कुल मिलाकर, यह साफ है कि भारतीय सिनेमा अब न सिर्फ बड़े बजट, बल्कि तेज़ रफ्तार कमाई के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
