- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Vs Mere Humsafar Copy Controversy Hamza Meaning Box Office
Hania Aamir के हिट ड्रामा की कॉपी है Dhurandhar 2? रणवीर सिंह की फिल्म पर उठा बड़ा सवाल!
Dhurandhar 2 Copy: ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसकी कहानी पाकिस्तानी शो ‘मेरे हमसफर’ से मिलती है। जानिए क्या है इन दावों की सच्चाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या

हानिया आमिर, रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Mere Humsafar Controversy: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसकी कहानी पाकिस्तानी ड्रामा मेरा हमसफर से प्रेरित है।
क्या सच में ‘मेरे हमसफर’ से प्रेरित है फिल्म?
यह बहस तब शुरू हुई जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘धुरंधर 2’ की तुलना हानिया आमिर के चर्चित शो ‘मेरे हमसफर’ से करनी शुरू कर दी। हालांकि, अगर दोनों की कहानी को ध्यान से देखा जाए तो यह साफ हो जाता है कि इन दावों में ज्यादा सच्चाई नहीं है।
सिर्फ नाम में है समानता
दरअसल, दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच सिर्फ एक छोटी-सी समानता देखने को मिलती है, कैरेक्टर का नाम। ‘मेरे हमसफर’ में फरहान सईद द्वारा निभाए गए किरदार का नाम ‘हमजा’ है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार का नाम भी ‘हमजा’ रखा गया है। इसके अलावा कहानी, प्लॉट और ट्रीटमेंट पूरी तरह अलग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
जॉनर और कहानी में जमीन-आसमान का फर्क
जहां ‘मेरे हमसफर’ एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो हाला और हमजा के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं ‘धुरंधर 2’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें देशभक्ति, मिशन और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। ऐसे में दोनों की तुलना करना तर्कसंगत नहीं माना जा रहा।
‘हमजा’ नाम का खास मतलब
फिल्म में ‘हमजा’ नाम यूं ही नहीं रखा गया है। यह एक अरबी नाम है, जिसका अर्थ बहादुरी, दृढ़ता और मजबूत इरादों से जुड़ा होता है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार भी इन्हीं गुणों को दर्शाता है, जो नाम को और भी सार्थक बनाता है।
ये भी पढ़ें- ‘आज के स्टार्स को फटाफट…’, जाह्नवी कपूर के DCAA छोड़ने पर करण जौहर ने खोली इंडस्ट्री की पोल
‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि विदेशों में इसकी कमाई 500 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण है। रणवीर सिंह के अलावा आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Dhurandhar 2 vs mere humsafar copy controversy hamza meaning box office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
May 09, 2026 | 10:07 PMकौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
May 09, 2026 | 09:57 PMकुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
May 09, 2026 | 09:05 PM‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
May 09, 2026 | 09:04 PMदिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
May 09, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














