ऋषभ शेट्टी से रितेश देशमुख तक, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, सेलेब्स बोले- मास्टरपीस है धुरंधर 2

Dhurandhar 2 को लेकर ऋषभ शेट्टी, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह ने जमकर तारीफ की। फिल्म को वर्ल्ड क्लास सिनेमा और मास्टरपीस बताया जा रहा है, जबकि रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया।
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Aditya Dhar Bollywood News Rishab Shetty
धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Review: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म की सराहना के पोस्ट सामने आ रहे हैं। कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद इसे ‘वर्ल्ड क्लास सिनेमा’ करार दिया।

ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि फिल्म का पहला सीन ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लेता है और आखिरी फ्रेम तक बांधे रखता है। ऋषभ ने खासतौर पर निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग और विजन की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की। साथ ही फिल्म के म्यूजिक, एडिटिंग और विजुअल्स को भी बेहतरीन बताया।

रितेश देशमुख का रिएक्शन

अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म को देखकर खुद को हैरान बताया। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार सिनेमाई अनुभव है, जिसमें रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से जादू कर दिया है। रितेश ने फिल्म के हर किरदार की तारीफ की और खासतौर पर राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल के अभिनय को सराहा। उन्होंने निर्माता लोकेश धर और निर्देशक आदित्य धर को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म लंबे समय तक याद रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे के योगदान की भी सराहना की।

रकुल प्रीत सिंह का बयान

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताते हुए कहा कि इसे समझने और महसूस करने में उन्हें पूरा एक दिन लग गया। उन्होंने फिल्म के हर पहलू चाहे वह परफॉर्मेंस हो, म्यूजिक, इमोशंस या कहानी सबको बेहतरीन बताया। रकुल ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्हें एक गिफ्टेड फिल्ममेकर कहा। वहीं, रणवीर सिंह की डबल रोल परफॉर्मेंस को शानदार बताया और कहा कि उनके पास उनकी एक्टिंग के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘धुरंधर 2’ को रिलीज के बाद से ही हर तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़े सितारों की तारीफों ने फिल्म की सफलता को और मजबूती दी है। दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज का यह प्यार साफ दिखाता है कि फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com