Dhurandhar 2 Casting: ‘क्या तुम पागल हो’, अक्षय खन्ना ने पहले ठुकराया ऑफर, बाद में बन गए फिल्म की जान
Dhurandhar 2 के ‘रहमान डकैत’ किरदार के लिए कई स्टार्स ने शुरुआत में मना कर दिया था। बाद में अक्षय खन्ना ने यह रोल निभाया। फिल्म की सफलता के बाद उन एक्टर्स को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय खन्ना (फोटो- सोशल मीडिया)
Akshaye Khanna Rehman Dakait: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म के सबसे चर्चित किरदार ‘रहमान डकैत’ के लिए कई बड़े एक्टर्स ने शुरुआत में मना कर दिया था। मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कास्टिंग आसान नहीं थी।
खासतौर पर ‘रहमान डकैत’ जैसे अहम किरदार के लिए कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन कई एक्टर्स ने इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। मुकेश छाबड़ा का मानना था कि इतने बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्म में उनका रोल दब सकता है, इसलिए उन्होंने इस मौके को ठुकरा दिया। फिल्म रिलीज़ होने के बाद जब ‘रहमान डकैत’ का किरदार हिट हो गया और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, तब कई एक्टर्स को अपने फैसले पर पछतावा हुआ।
अक्षय खन्ना भी पहले नहीं थे तैयार
मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, जिन कलाकारों ने पहले इस रोल को मना कर दिया था, उन्होंने बाद में दोबारा संपर्क किया, लेकिन इस बार अफसोस के साथ। दिलचस्प बात यह है कि ‘रहमान डकैत’ का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना भी शुरुआत में इसके लिए तैयार नहीं थे। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अक्षय खन्ना को कॉल किया, तो उन्होंने मजाक में कहा, “क्या तुम पागल हो?” लेकिन जब उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई गई, तो वह तुरंत तैयार हो गए और उसी दिन फिल्म के लिए हामी भर दी।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
आर माधवन ने तुरंत कहा हां
वहीं, फिल्म के एक और अहम कलाकार आर माधवन ने बिना ज्यादा सोच-विचार के इस प्रोजेक्ट को स्वीकार कर लिया। मुकेश छाबड़ा के अनुसार, माधवन ने सिर्फ 10-12 दिनों की शूटिंग के लिए हामी भरी और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से किरदार में एक अलग ही प्रभाव डाल दिया। धुरंधर 2 की सफलता यह साबित करती है कि सही कास्टिंग और दमदार कहानी किसी भी फिल्म को सुपरहिट बना सकती है। ‘रहमान डकैत’ का किरदार इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसने अक्षय खन्ना के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
