धुरंधर 2 पर कन्नड़ एक्ट्रेस रम्या ने दिया रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ramya Shares Negative Review Of Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जहां एक तरफ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इंडस्ट्री के कई बड़े नामों से तारीफें बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व राजनेता रम्या ने फिल्म पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह निराशाजनक बताया है।
रम्या ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए साफ शब्दों में लिखा कि ‘धुरंधर 2’ देखना किसी सजा से कम नहीं है। उनके मुताबिक, यह फिल्म इतनी लंबी और उबाऊ है कि दर्शक खुद को थका हुआ महसूस करने लगते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह फिल्म ऐसी है जिसे बीच-बीच में रोककर फोन स्क्रॉल करना ही बेहतर विकल्प लगता है।
सिर्फ कहानी ही नहीं, रम्या ने फिल्म के तकनीकी पहलुओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने निर्देशन, डायलॉग्स, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और एक्टिंग सबको औसत से नीचे बताया। उनका कहना था कि फिल्म में वो ऊर्जा और जुड़ाव बिल्कुल नहीं है, जो पहले पार्ट में देखने को मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि थिएटर में बैठे दर्शकों की निराशा साफ महसूस की जा सकती थी।
Just watched Dhurandhar 2 and wow! what a masterclass in how to turn something promising into an endurance test.
It’s like reading a textbook of the most boring subject with never-ending chapters and at some point, your brain just gives up and starts laughing out of sheer despair… — Ramya/Divya Spandana (@divyaspandana) March 20, 2026
रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी रम्या ने तंज कसा। उन्होंने लिखा कि फिल्म में रणवीर का प्रभाव नजर नहीं आता और उनका किरदार कमजोर लगता है। यहां तक कि उन्होंने मजाक में कहा कि शायद उन्हें ‘सपोर्टिंग रोल’ के लिए नॉमिनेशन मिल सकता है।
‘धुरंधर 2’ में दिखाई गई हिंसा पर भी रम्या ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इसे ‘विजुअल हैंडबुक ऑफ वायलेंस’ तक बता दिया। उनके अनुसार, फिल्म में हर चीज को हथियार की तरह इस्तेमाल दिखाया गया है, जो इसे अवास्तविक और हास्यास्पद बना देता है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशक हर सीन को पिछले से ज्यादा हिंसक बनाने की कोशिश में कहानी को पूरी तरह भटका बैठे हैं।
ये भी पढ़ें- Vivek Oberoi struggle Story: जब टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, मां की सीख ने दिया जीने का नया नजरिया
अंत में रम्या ने फिल्म को “बहुत बड़ी निराशा” करार देते हुए कहा कि अगर पहले पार्ट ने दर्शकों को प्रभावित किया था, तो यह सीक्वल उन्हें निराश ही करेगा। उन्होंने फिल्म के कंटेंट को ‘प्रोपेगैंडा’ की ओर इशारा करते हुए मेकर्स को इससे आगे बढ़ने की सलाह भी दी। रम्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनकी बातों से सहमत हैं, वहीं कई फैंस फिल्म का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।