Dhurandhar 2 Earnings: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 13वें दिन भी 14 करोड़ के पार कमाई
Dhurandhar 2 ने 13वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी और 14 करोड़ के करीब कलेक्शन किया। फिल्म तेजी से 900 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। दूसरे सोमवार को हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब दूसरे मंगलवार को भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने 13वें दिन दोपहर 3 बजे तक करीब 11.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जो शाम तक बढ़कर 14 करोड़ के पार पहुंच गया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन के अंत तक यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है। हालांकि वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है।
ऑक्यूपेंसी में भी बनी मजबूती
रणवीर सिंह की फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी सेटिस्फेक्ट्री रही है। दूसरे मंगलवार को दोपहर तक इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 24.3 फीसदी दर्ज की गई, जो वीकडेज के हिसाब से अच्छा माना जा रहा है। इससे साफ है कि दर्शकों का क्रेज अब भी बरकरार है और फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में सफल हो रही है। ‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। 12वें दिन तक फिल्म का विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दुनिया भर में धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन 1392.23 करोड़ रुपये हो गया है। अब यह 1400 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
900 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार
भारत में भी फिल्म तेजी से 900 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह साफ है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही बॉलीवुड की पहली 900 करोड़ी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार सफर अभी थमने वाला नहीं है और फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
