Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा कायम, 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी ताबड़तोड़ कमाई
Dhurandhar 2 Earnings: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें शनिवार को 5.58 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल कमाई 1100 करोड़ के पार पहुंच गई।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के 31वें दिन भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी झलक इसके रोजाना के कलेक्शन में साफ दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई शुरू की थी और अब एक महीने बाद भी मजबूती से टिकी हुई है।
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन लगभग 5.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन करीब 4.65 करोड़ रहा। खास बात यह है कि पांचवें शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। इससे पहले पांचवें शुक्रवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। 31वें दिन 25.2 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
कुल कलेक्शन ने छुआ नया मुकाम
अगर इन शुरुआती आंकड़ों को सही माना जाए, तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 1,110.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 1,749.01 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,329.31 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Khesari Lal Yadav Food: चिकन-मटन से बना ली दूरी, अब सिर्फ सादा और घर का खाना पसंद करते हैं खेसारी लाल यादव
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
हर हफ्ते बरकरार रहा दबदबा
फिल्म ने पेड प्रिव्यू से ही 51.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की थी। पहले दिन 102.55 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने हर हफ्ते अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
स्टारकास्ट और निर्देशन ने जीता दिल
इस मेगा बजट फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। दमदार कहानी, एक्शन और स्टार पावर ने मिलकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया है। ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई यह साबित करती है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है और आने वाले दिनों में यह और नए रिकॉर्ड बना सकती है।
