Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का धमाका जारी, 29वें दिन भी कमाई बरकरार, 1100 करोड़ रुपये का बनाया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 29वें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने बाहुबली 2 समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा। हालांकि 29वें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने पांचवें गुरुवार को 2.91 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम डे कलेक्शन रहा। इसके बावजूद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1102.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1319.89 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

हफ्तों में ऐसा रहा कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया था। दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.21 करोड़ का कारोबार किया। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने बाहुबली 2 के 1030 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके अलावा आरआरआर, केजीएफ: चैप्टर 2 और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्मों को भी काफी पीछे छोड़ चुकी है। इतना ही नहीं, जवान, पठान, स्त्री 2 और एनिमल जैसी हिट फिल्मों को भी यह पहले ही मात दे चुकी है।

कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म के पहले पार्ट में जहां एक भारतीय जासूस की दुश्मन देश में घुसपैठ की कहानी दिखाई गई थी, वहीं इसके सीक्वल में उसकी ट्रेनिंग और बैकस्टोरी को विस्तार से दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा को एक नई ऊंचाई भी दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com