Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजकीय समान के साथ नहीं हुआ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार! जल्दबाजी में परिवार ने लिया फैसला

Dharmendra Funeral: पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में बिना राजकीय सम्मान के किया गया। सूत्रों के अनुसार, परिवार ने प्रशासन को सूचना नहीं दी और न ही अनुरोध किया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 24, 2025 | 08:29 PM

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में हुई जल्दबाजी, पद्म भूषण और सांसद होने के बावजूद नहीं मिला राजकीय सम्मान

Follow Us
Follow Us:

Dharmendra State Honour Controversy: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर, धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1935 में जन्मे, धर्मेंद्र ने न सिर्फ 300 से अधिक फिल्मों में काम किया, बल्कि 2004 में भाजपा के टिकट पर बीकानेर से सांसद भी चुने गए।

उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण (2012) से भी नवाजा गया था। इन उपलब्धियों के बावजूद, उनका अंतिम संस्कार बिना किसी राजकीय सम्मान के जल्दबाजी में कर दिया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन को क्यों नहीं दी गई निधन की सूचना?

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र के निधन की जानकारी प्रशासन को समय पर नहीं दी गई। राजकीय सम्मान के लिए परिवार को सरकार के पास एक आधिकारिक प्रस्ताव भेजना होता है, जिसमें कुछ समय लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये

‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है

Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह

परिवार की अनिच्छा: बताया जाता है कि धर्मेंद्र के परिवार ने इस दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जल्दबाजी में अंतिम संस्कार: निधन के कई घंटों बाद तक परिवार की ओर से मीडिया को भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीधे श्मशान घाट पहुँचे दिग्गज: मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री को धर्मेंद्र के निधन की भनक तब लगी जब उनके पार्थिव शरीर को सीधे श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी सीधे श्मशान घाट ही पहुँचीं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी अचानक जानकारी मिलने पर सीधे श्मशान घाट पहुँचना पड़ा।

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ के लिए नॉनवेज छोड़ने का दावा झूठा? मटन खाते दिखे रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर भद्द पिटी

राजकीय सम्मान के लिए क्या है प्रक्रिया?

राजकीय सम्मान मृतक के विशिष्ट सेवा और सार्वजनिक योगदान को देखते हुए दिया जाता है। धर्मेंद्र को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, जिससे वह इस सम्मान के हकदार हो सकते थे।

राजकीय सम्मान के लिए सामान्य प्रक्रिया यह है:

आधिकारिक सूचना और अनुरोध: परिवार को सबसे पहले प्रशासन को सूचना देनी होती है और एक अनुरोध पत्र भेजना होता है कि वे राजकीय सम्मान चाहते हैं।

डॉक्यूमेंटेशन: रिक्वेस्ट लेटर के साथ मृतक की उपलब्धियों, पुरस्कारों और सार्वजनिक सेवा के बारे में भी बताना होता है।

प्रशासनिक मंजूरी: परिवार की सहमति, डेथ सर्टिफिकेट और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज़ों की जाँच के बाद प्रशासन मृतक के कार्यों को गहनता से देखकर राजकीय सम्मान के लिए मंजूरी देता है।

सम्मान: मंजूरी मिलने के बाद सरकारी ऑफिसर्स की उपस्थिति में प्रशासन की ओर से सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

इन दिग्गजों को मिला है राजकीय सम्मान

बॉलीवुड में कई हस्तियों को उनके योगदान के लिए राजकीय सम्मान मिल चुका है। इनमें मनोज कुमार, लता मंगेशकर, श्रीदेवी, शशि कपूर, पंकज उधास और दिलीप कुमार जैसे एक्टर्स शामिल हैं। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार बिना राजकीय सम्मान के किए जाने का कारण उनके परिवार की ओर से प्रशासनिक प्रक्रिया में कोई रुचि न दिखाना माना जा रहा है।

Dharmendra no state honour controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Dharmendra
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.