Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का क्लिप जारी, एक्टर की आवाज में कविता सुनकर भावुक हुए फैंस

Dharmendra Last Poem: फिल्म ‘इक्कीस’ से धर्मेंद्र की आवाज में उनकी लिखी कविता का क्लिप जारी हुआ। मिट्टी और गांव से जुड़ी यह कविता सुनकर फैंस भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Nov 28, 2025 | 12:42 PM

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का क्लिप जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

Dharmendra Last Film Ikkis: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने भी धर्मेंद्र को एक खास अंदाज में याद किया और उनकी लिखी कविता को दुनिया के सामने पेश किया।

मेकर्स ने फिल्म की एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें धर्मेंद्र की आवाज में उनकी खुद की लिखी कविता सुनाई देती है। वीडियो में वह कहते हैं कि आज भी जी करता है कि अपने गांव जाऊं, इस एक पंक्ति में ही उनके गांव, मिट्टी और अपनी जड़ों से जुड़ाव की गहराई नजर आती है। कविता सुनकर फैंस इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया और कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी और श्रद्धांजलि संदेश भेजे।

धर्मेंद्र की इक्कीस का वीडियो जारी

मेकर्स ने वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि धरम जी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए एक सच्चे बेटे थे। उनके शब्दों में उस मिट्टी की महक है। उनकी यह कविता एक तड़प है, एक सादगी है, एक अपनापन है। हमें यह कविता तोहफे के तौर पर देने के लिए धन्यवाद। इस संदेश ने फैंस के दिलों को छू लिया और यह ट्रिब्यूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र के फैंस के लिए ‘इक्कीस’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी आखिरी याद होगी।

ये भी पढ़ें- अनिल शर्मा का खुलासा, धर्मेंद्र आखिरी दिनों में ठीक हो रहे थे, आंखें भी खोल लेते थे, हाथ हिलाकर…

कब रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

फिल्म ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो, महज 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान देने वाले आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण के पिता का किरदार निभाया है। धर्मेंद्र की कविता, उनकी आवाज और उनका अभिनय दर्शकों को एक बार फिर उस विनम्र, जड़ों से जुड़े इंसान से मिलवाएगा, जिसे दुनिया धर्मेंद्र के नाम से जानती है।

Dharmendra last film ikkis poem clip viral fans emotional movie release date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 12:42 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Dharmendra
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

अनिल शर्मा का खुलासा, धर्मेंद्र आखिरी दिनों में ठीक हो रहे थे, आंखें भी खोल लेते थे, हाथ हिलाकर…

2

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

3

कमर्शियल सिनेमा के युग सादगी की खूबसूरती को दर्शाती है विजय वर्मा-फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’

4

धर्मेंद्र को याद कर संजय खान ने शेयर किया लद्दाख का यादगार पल, दिलचस्प है 1966 का किस्सा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.