89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचे अभिनेता, जानें कैसी है अब हालत?
Dharmendra Hospitalized: अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबरें थी कि अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वो रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए एडमिट हुए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को लेकर एक बार फिर फैंस चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं।
हालांकि, इन खबरों के बीच उनके परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने फैंस की चिंता कुछ हद तक कम कर दी है। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की हालत गंभीर नहीं है। उन्हें सिर्फ रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत स्थिर है और वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर परिवार का बयान
परिवार के करीबी सूत्र ने कहा, “धर्मेंद्र जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। उन्हें सिर्फ नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैंस से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।” हालांकि, इस खबर के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।
सम्बंधित ख़बरें
गोवा वेकेशन पर Bipasha Basu का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
Lara Dutta ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान, वहीदा रहमान संग बातचीत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
पहले भी हुई थी तबीयत खराब
यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- किडनैपिंग पर बनीं बॉलीवुड की 6 फिल्में, हर सीन में जबरदस्त सस्पेंस और डर, जानें कहां पाएंगे देख
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें, धर्मेंद्र 89 के उम्र में भी फिल्मों और इवेंट्स में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसपर सनी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पिता के दमदार अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि इस फिल्म के जरिए वह फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। फिलहाल धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर उनके परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं।
