Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म

Ramayana Budget: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रुपये की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। वहीं, 1987 में रामानंद सागर की 78 एपिसोड वाली 'रामायण' महज करीब 7 करोड़ रुपये में बनी थी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:25 PM

रामायण का बजट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ranbir Kapoor Ramayana Budget: भारतीय सिनेमा में रामायण पर कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं, लेकिन जब भी इस महाकाव्य की बात होती है तो सबसे पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ का नाम याद आता है। साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित इस शो ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ एक बार फिर इस पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने जा रही है। खास बात यह है कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामानंद सागर की ‘रामायण’ के एक एपिसोड को बनाने में करीब 9 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस धारावाहिक के कुल 78 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इस हिसाब से पूरे शो का बजट लगभग 7 करोड़ रुपये के आसपास रहा। उस दौर में यह बड़ी रकम मानी जाती थी, लेकिन आज के समय में यह किसी बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट के मुकाबले बेहद कम नजर आती है। बजट भले ही सीमित था, लेकिन शो की लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कोरोना महामारी के दौरान जब इस धारावाहिक का दोबारा प्रसारण हुआ, तब भी इसे करोड़ों दर्शकों ने देखा।

नई रामायण में दिखेगा पुरानी रामायण का कनेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि इस बार वह भगवान राम नहीं, बल्कि राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पुरानी और नई ‘रामायण’ के बीच एक खास जुड़ाव भी देखने को मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

स्पाइडर-मैन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत का पहला प्रीमियर शो हैदराबाद में, अल्लू अरविंद ने किया बड़ा ऐलान

सोनाली बेंद्रे ने एक्टिंग के बाद संभाली नई जिम्मेदारी, सोलह की कहानी सुनकर हो गई थीं भावुक, किया बड़ा खुलासा

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश के बीच रकुल प्रीत सिंह ने लूटी लाइमलाइट, शूर्पणखा के लुक पर फिदा हुए फैंस

शिल्पा शिंदे की तारीफ, हर्षद की क्लास और राम कपूर विवाद पर माफी, लॉकअप 2 का फैमिली एपिसोड बना चर्चा का विषय

ये भी पढ़ें- सोनाली बेंद्रे ने एक्टिंग के बाद संभाली नई जिम्मेदारी, सोलह की कहानी सुनकर हो गई थीं भावुक, किया बड़ा खुलासा

दिवाली पर होगी भव्य शुरुआत

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार स्टारकास्ट और विशाल बजट के कारण यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में है। मेकर्स इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज करेंगे, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Ranbir kapoor ramayana budget 4000 crore vs ramanand sagar ramayan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ramayana Movie
  • Ranbir Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.