Dhamaal 4 Collection Day 10: 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, दूसरे संडे को हुई जबरदस्त कमाई
Dhamaal 4 Collection Report: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और दूसरे रविवार को बंपर कमाई कर इसने नया रिकॉर्ड बनाया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म धमाल-4 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dhamaal 4 Collection Box Office Day 10: फिल्म धमाल-4 के रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म का जलवा पूरी तरह बरकरार है। आम तौर पर बड़े सितारों की फिल्में पहले वीकेंड के बाद ठंडी पड़ने लगती हैं, लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस के तमाम पुराने समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बीते रविवार को जो आंकड़े सामने आए हैं, वे न सिर्फ हैरान करने वाले हैं बल्कि फिल्म के निर्माताओं की तिजोरी को पूरी तरह भरने वाले भी हैं।
सिनेमाघरों में इस समय अजय देवगन की फिल्म के सामने हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी थी। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही स्तर का क्रेज देखा जा रहा है। लेकिन अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी धमाल-4 ने विदेशी सुनामी के सामने डटकर मुकाबला किया और अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
दूसरे रविवार को दर्ज हुई कमाई में बढ़त
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में एक बहुत बड़ा उछाल देखने को मिला है। शनिवार को धमाल-4 ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को यह आंकड़ा सीधे 12.51 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
फिल्म धमाल-4 का कुल नेट कलेक्शन अब 124.25 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। फिल्म पहले ही अपने शुरुआती दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री पा चुकी थी, और अब यह आगे की बड़ी मंजिलों की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
धमाल-4 का अबतक का कलेक्शन
धमाल-4 के अब तक के कलेक्शन पर नजर डाले तो, पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये बटोर कर शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले शनिवार को 22.50 करोड़ और पहले रविवार को 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने अपनी सफलता की मजबूत नींव रख दी थी।
वर्किंग डेज में भी फिल्म की रफ्तार अच्छी रही, जहां चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये और 5वें दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये, 7वें दिन 6 करोड़ और 8वें दिन 5.50 करोड़ रुपये बटोरने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर जोरदार वापसी की है।
ये भी पढ़ें: Gracy Singh Birthday: ‘लगान’ की गोरी बनकर रातोंरात बनीं स्टार, शुरुआती करियर में दीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में
दर्शकों के लगातार उमड़ने की असली वजह
फिल्म धमाल-4 की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ इसकी दमदार स्टार कास्ट और मनोरंजन का सटीक तालमेल है। दर्शक जब सिनेमाघर जा रहे हैं, तो वे अपनी रोजमर्रा की चिंताओं को भूलकर सिर्फ खुलकर हंसना चाहते हैं।
यही वजह है कि अजय देवगन की धमाल-4 का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही जो बज बना हुआ था, वह अब तक फीका नहीं पड़ा है। यह कहानी दर्शकों को बांध कर रखने में पूरी तरह सफल साबित हुई है।
